Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / महाराष्ट्र में 13 मंत्री और 70 विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव

clean-udaipur महाराष्ट्र में 13 मंत्री और 70 विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव
Dinesh Bhatt January 05, 2022 07:31 AM IST

05 जनवरी 2022 : महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सुरसा के मुँह की भांति तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। राज्य में मंगलवार को को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,466 नये मामले सामने आये और 20 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में अभी भी 39 हजार से ज्‍यादा मरीज होम क्‍वांरटीन हैं जबक‍ि 11 से ज्‍यादा मरीज अस्‍पताल में भर्ती हैं।  राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,30,494 हो गयी है तो वहीं मरने वालों की संख्या 1,41,573 हो गयी है।महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री और शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे, सांसद अरविंद सावंत, आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई और युवा सेना के सचिव वरुण देसाई और विधायक प्रताप सरनाईक को भी कोरोना हो गया है। कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार के अनुसार राज्य के 13 मंत्री और 70 विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे पहले राज्य के मंत्रिमंडल के 10 मंत्री और 20 विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने दी थी। 

 

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित पाए गए नेताओं में एनसीपी विधायक रोहित पवार और बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर के नाम हैं। इसके अलावा एमएनएस चीफ राज ठाकरे के घर और कार्यालय ‘शिवतीर्थ’ में एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। बाकी कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। 

 

उधर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 75 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 653 हो गई। जबकि सोमवार को यहां 68 मामले सामने आये थे, जिसमें मुंबई से 40 और पुणे से 14 मामले शामिल थे। अभी तक ओमिक्रॉन से संक्रमित 259 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS