उदयपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा छठी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या !
उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित मेवाड़ हास्पिटल के सामने धरनेन्द्र अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गुरुवार शाम 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा के नीचे गिरने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्कूली छात्रा की आत्महत्या की सूचना के बाद समुचे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुखेर पुलिस थानाधिकारी डी पी दाधीच जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को एमबी अस्पताल को मोर्चरी में रखवाया है जहाँ कल उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा।
बताया जाता है की शाम सात बजे छात्रा तबियत खराब होने का बहाना बनाकर घूमने के लिए फ्लैट से बाहर निकली थी। इसके बाद वह छठी मंज़िल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। मृतका छात्रा मूलतः निवासी गुजरात वर्तमान निवासी धरनेन्द्र अपार्टमेंट, डीपीएस में कक्षा 12वी की छात्रा थी। प्रथम दृष्ट्या छात्रा की आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। फिर भी पढाई को लेकर तनाव होने का कयास लगाया जा रहा है।