उदयपुर में सुबह 9 तक 12 नए कोरोना पॉजिटिव, आँकड़ा पहुँचा 236 !
???कोरोना की चैन तोड़ने हेतु घर पर ही रहना है।?????
कोरोना महामारी उदयपुर में रुकने का नाम नही ले रही है । सुबह 9 बजे प्राप्त रिपोर्ट में 12 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हो गयी है और कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 236 हो गई है।
1 मरीज सेक्टर 14 से,6 मरीज हॉटस्पॉट एरिया से , 2 गुलाब बाग क्षेत्र से,2 जावर माइंस से और 1 मरीज सवीना क्षेत्र से है।
त्रुटि सुधार : CMHO द्वारा प्राप्त सूचना में शुरुआत में 235 मरीज की पुष्टि हुई थी लेकिन रिपोर्ट में एक व्यक्ति का नाम गलती से चित्तौड़ वाले लोगों की लिस्ट में था ,सुधार होने के बाद अब उदयपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों की संख्या 236 हो गयी है।