उदयपुर में 23 मई की सुबह 11 : 15 पर 12 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि ,आँकड़ा पहुँचा 458 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 23 मई 2020 की सुबह जहाँ थमता नज़र आया वही दिन में 11 : 15 पर उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 542 में से 530 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 12 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गए है।
रोगियों में 1 रोगी हिरन मगरी,1 रोगी सूरजपोल,1 MBGH स्टाफ,6 रोगी प्रवासी के कॉन्टेक्ट्स ,3 प्रवासी (2 मावली और 1 वर्ली गांव जगत ) से है।
इस तरह सुबह 11:15 तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 458 पहुँच गया है।