उदयपुर कोरोना मरीज के 11 परिजनो के साथ 2 दोस्त भर्ती हुए आइसोलेशन वार्ड में !
उदयपुर शहर के मल्लातलाई इलाके में 15 वर्षीय कोरोना पीड़ित मरीज के मिलने के बाद जहां प्रशासन ने अंबामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है और इसके साथ ही इलाके के लोगों की स्क्रीनिंग का काम भी चालू कर दिया है।
इसके साथ ही कोरोना पीड़ित लड़के और उसके परिजनों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के साथ स्थानीय प्रशासन ने उसके 11 परिवारजनों और दो दोस्तों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है ।
जिला कलेक्टर आनंदी के अनुसार इंदौर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र उदयपुर के अपने दो दोस्तों के साथ 20 मार्च को इंदौर से ट्रेन से रवाना हुआ था और तीनों छात्र चित्तौड़ में 20 मार्च रात्रि 2 : 40 पर पहुंचे और वहां से लड़के ने अपने पिता को साथ लेकर निजामुद्दीन एक्सप्रेस से यात्रा कर उदयपुर आने का हवाला दिया। परिजनों के बयानों के अनुसार उस समय निजामुद्दीन एक्सप्रेस के उस डब्बे में मात्र 4 व्यक्ति थे और पूरा कोच खाली था।
इसके साथ ही 21 मार्च से 31 मार्च तक यह लड़का अपने घर पर ही रहा और इसने किसी बाहरी कार्यक्रम में शिरकत भी नहीं की थी ।जब 31 मार्च को सर्दी ,जुखाम ,खांसी और बुखार के लक्षण नजर आने लगे तो यह लड़का 1 अप्रैल को कोरोना ओपीडी में अपने पिताजी के साथ डॉक्टरी जांच के लिए आया। जहां पर ट्रैवल हिस्ट्री और लक्षणों के आधार पर उसे तुरंत भर्ती कर लिया गया और 2 अप्रैल को उसकी सैंपल की जांच पॉजिटिव पाई गई।