दिन में 1 बजे तक 11 नए पॉजिटिव मिले उदयपुर में,आँकड़ा पहुँचा 354 !
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 15 मई 2020 सुबह से जारी है।
दिन में 1: 20 पर CMHO से मिली जानकारी के मुताबिक 115 में से 104 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 11 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव लोगों में से 7 हॉटस्पॉट से, 1 हॉस्पिटल स्टाफ निवासी टेकरी,(आनंद नगर),1 रेगर कॉलोनी (सुरजपोल),1 सेमल (सायरा) ,1 गुडली (मावली ) के निवासी है।
इससे पहले सुबह 8 बजे मिली नई अपडेट में 199 लोगों की जाँचो में 181 नेगेटिव पाए गए थे और 19 पॉजिटिव पाए गए।
इस तरह उदयपुर में कुल आँकड़ा 354 पर पहुंच गया है।