उदयपुर में 26 मई की सुबह 11 :22 बजे 10 नये कोरोना पॉजिटिव, आँकड़ा पहुँचा 515 !
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा जारी किये आँकड़ो के मुताबिक आज सुबह 11 :22 बजे जारी किये कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी है । आज सुबह 11 :22 बजे जारी किये गए आँकड़ो के मुताबिक 10 नये पॉजिटिव पाए गए है।
कोरोना पॉजिटिव रोगीयों में 1 सेक्टर 14 C ब्लॉक,1 सेक्टर 4 (आदर्श नगर ) ,04 काँजी हाटा के क्लोज कॉन्टेक्ट्स ,02 प्रवासी जावद (सराड़ा ), 02 प्रवासी ओगणा (सराड़ा) के निवासी है।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 405 में से 395 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है ।
अपडेट : दिन में 11 :43 पर उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 129 में से 128 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 1 RNT स्टाफ पॉजिटिव पाया गया है।
इस तरह सुबह 11 :43 बजे तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 516 पहुँच गया है।