19 मई को उदयपुर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि,आँकड़ा पहुँचा 411 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 19 मई 2020 को भी जारी है। उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 289 में से 279 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 10 लोग पॉजिटिव पाए गए है।
पॉजिटिव लोगों में 3 मल्लातलाई ,1 पंचरतन कॉम्प्लेक्स,1 एकलिंगपुरा ,2 हॉटस्पॉट और 3 प्रवासी (मोड़ी और गोगुन्दा ) के निवासी है।
19 मई 2020 की सुबह तक उदयपुर में कुल आँकड़ा 411 पर पहुंच गया है।