जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने फतहसागर पर कार्यवाही करते हुए 10 गुब्बारे बेचने वाले बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया!
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने आज रविवार को फतहसागर पर कार्यवाही करते हुए 10 गुब्बारे बेचने वाले बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया।
कार्यवाही को गुपचुप रूप से अंजाम दिया गया और रात 11 : 30 बजे तक बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें अम्बामाता थाने लाया गया । यहाँ से बाद मे उन्हें बाल आश्रम में ले जाया जाएगा।
कार्यवाही के दौरान दो बच्चों के जानकार लोगों ने हंगामा भी खड़ा कर दिया। पुलिस के सहयोग से बच्चों को फतह सागर से ले जाया गया।