राहत :20 मई को उदयपुर में केवल 1 नया कोरोना पॉजिटिव ,आँकड़ा पहुँचा 420 !
उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिले में आज 20 मई 2020 को कमी आयी है जिससे उदयपुरवासियों सहित प्रशाशन में राहत की साँस आयी है । उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 175 में से 174 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
पॉजिटिव व्यक्ति UIT कॉलोनी,सेक्टर 14 के निवासी है।
20 मई 2020 की सुबह तक उदयपुर में कुल आँकड़ा 420 पर पहुंच गया है।