राहत : उदयपुर में 25 मई की सुबह 10 :00 बजे केवल 01 नया कोरोना पॉजिटिव ,आँकड़ा पहुँचा 481 !
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी द्वारा जारी किये आँकड़ो के मुताबिक आज सुबह 10 बजे जारी किये कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने का सिलसिला आज थमता नज़र आया है । आज सुबह 10 बजे जारी किये गए आँकड़ो के मुताबिक एक व्यक्ति आज उदयपुर में पॉजिटिव पाया गया है जो कि सुथारवाड़ा,उत्तरी आयड़ का रहने वाला है और फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती है।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 313 में से 312 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है ।
इस तरह सुबह 10 :00 बजे तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 481 पहुँच गया है।