मुंबई ,16 फरवरी 2022 : भारतीय म्यूजिक जगत ने एक हफ्ते में अपना दूसरा सितारा खो दिया है। लता मंगेशकर की मौत के एक हफ्ते बाद म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। 69 साल के बप्पी लाहिड़ी मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल जुहू में भर्ती थे। बप्पी लाहिड़ी के निधन की वजह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया बताई जा रही है। इसके अलावा पिछले काफी समय से उनके फेफड़ों में दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही उनके गले में भी इंफेक्शन था।
हालांकि, तबियत में सुधार होने के बाद बप्पी लाहिड़ी वापस घर आ गए थे। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई , जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा था, जहां सुबह तीन बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।