News Agency India
उदयपुर के बाहुबली हिल में लगी आग, दम घुटने से बेहोश युवक को निगम फायर टीम ने किया रेस्क्यू
उदयपुर। शहर के बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से फैले घने धुएं के कारण एक युवक का दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे समय पर चिकित्सालय पहुंचाया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बाहुबली हिल क्षेत्र में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक धुएं की चपेट में आ गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
फायर कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए धुएं से प्रभावित युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण युवक की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।
आपात स्थिति में नहीं लेवे रिस्क, प्रशासन को करे सूचित
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कई स्थानों परआगजनी की घटना घटित हो रही है ऐसी आपात स्थिति में बिना संसाधन केआग में प्रवेश नहीं करे। आग लगने की सूचना तुरंत शहर प्रशासन, नजदीकी पुलिस स्टेशन, 100 नंबर, 101 नंबर, 0 294 241 4111 पर देवे जिससे आग को काबू में किया जा सके। आग जलने से वातावरण में चारों तरफ दम घुट गैस कार्बन डाइऑक्साइड बनती है जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है एवं जानमाल की नुकसान होने की संभावना रहती है।
यू डी टैक्स को लेकर उदयपुर में 11 स्थानों पर हुई सीज की कार्यवाही
उदयपुर। नगरीय विकास कर को लेकर निगम ने शनिवार को एक बार फिर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 संपत्तियों की सीज किया है। सीज के बाद निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि निगम, नगरीय विकास कर को लेकर किसी भी प्रकार से कोई रियायत नहीं करेगा। आयुक्त ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च तक विशेष छूट का प्रावधान किया गया है जिसका लाभ लेते हुए शहरवासी अपना नगरीय विकास कर जमा कराए ओर शहर के विकास में अपनी भागीदारी देवे।
आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शनिवार को बापू बाज़ार स्थित मोहनलाल भंसाली की संपत्ति भारत ऑप्टिकल बिल्डिंग जिसका नगरीय विकास कर कुल 5,97,776/- बकाया था जिसे सीज किया गया। परशुराम चौराहा, सेंट्रल एरिया स्थित मीना जैन की संपत्ति एकमे बिल्ड ई-स्टेट लिमिटेड जिसका नगरीय विकास कर कुल 5,73,449/- रूपये बकाया था जिसे भी सीज किया गया। सेक्टर-14 मेन रोड, गोवर्धन विलास, स्थित जी.पी.के. सुपर मार्केट प्राइवेट लिमिटेड संपत्ति जिसका कुल 5,36,540 /- रुपया नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था उसको भी सीज किया गया। नेहरु बाज़ार मेन रोड स्थित मोहनलाल बापना की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,61,771/- बकाया था जिसे सीज किया गया। बापू बाज़ार मेन रोड, खादी भंडार के पास मूलचंद तलरेजा की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,32,174/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया। राम सिंह जी की बाड़ी, सेक्टर-11 स्थित पुष्कर की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,31,051/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया। बापू बाज़ार मेन रोड स्थित किरण सिंह चौधरी की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,23,260/-बकाया था जिसे भी सीज किया गया। हाथीपोल मार्ग, अश्विनी बाज़ार स्थित नरेन्द्र बथवी की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 3,07,558/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया। बापू बाज़ार मेन रोड के एंड आर टेलर की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 2,66,871/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया।पंचमुखी रेस्टोरेंट, भाग्यश्री कलेक्शन, बी.एस.एन.एल. रोड, रूप नगर, सेक्टर-3 राजवीर की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर कुल 2,09,332/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया। बापू बाज़ार मेन रोड स्थिति चंद्र प्रकाश पाहुजा, तुलसीराम की संपत्ति चंद्रा लैंडमार्क जिसका नगरीय विकास कर कुल 1,91,543/- बकाया था जिसे भी सीज किया गया। आयुक्त खन्ना के अनुसार इनके द्वारा नगरीय विकास कर की राशि जमा नहीं कराने से नगर निगम द्वारा इन व्यावसायिक सम्पतियों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ बन्द करा दी गई। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद कारण भी नही बताया गया। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु चार संपतियो को सीज करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सुबह संपत्ति सीज दिन में करवाया कर जमा
नगरीय विकास कर को लेकर शनिवार को सवेरे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की 11 संपत्तियों को सीज किया गया। सीज करने के पश्चात कई संपत्ति मालिकों ने निगम आकर अपनी राशि जमा करवाई।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पुनः स्पष्ट किया है कि शहर में सभी प्रतिष्ठान मालिक जिनको नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर जमा करवाने के नोटिस मिल चुके हैं वह निगम कार्यालय में पहुंचकर अपना यूडी टैक्स जमा करवाकर शहर के विकास में अपना सहयोग करें। यदि इसके उपरांत भी नगरीय विकास कर नहीं जमा कराया जाता है तो निगम को सख्त कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सीज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित फर्म मालिक की ही रहेगी।
डिजिटल सृजन का भव्य आयाम: ‘फ्यूचर फ्रेम्स’ प्रदर्शनी में युवा प्रतिभाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति
उदयपुर। कला एवं संस्कृति के परिदृश्य में डिजिटल माध्यम की बढ़ती संभावनाओं को रेखांकित करती डिजिटल कला प्रदर्शनी “फ्यूचर फ्रेम्स” का भव्य शुभारंभ 12 फरवरी 2026 को पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, बागोर की हवेली में संपन्न हुआ। युवा सृजनशीलता को समर्पित इस प्रदर्शनी का संयोजन डॉ. दीपक सालवी के मार्गदर्शन में किया गया, जिनके निर्देशन में सभी कलाकृतियाँ तैयार हुई हैं।
प्रदर्शनी में 13 नव-युवा कलाकारों—चेतना पलात, रिमी नागदा, दिया श्रीमाली, जाग्रति पटेल, रेणुका प्रजापत, ऊषा भील, दीपिका मेघवाल, कौमुदी लवानिया, ललिता गमेती, संजना यादव, विदिशा सालवी, ॠतु गमेती एवं भावना मीणा—की कुल 51 डिजिटल कृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इन रचनाओं में परंपरागत कलाभिव्यक्ति और समकालीन डिजिटल तकनीक का सशक्त समन्वय देखने को मिलता है। विषय-वस्तु में सामाजिक संवेदनाएँ, सांस्कृतिक प्रतीक, नारी अभिव्यक्ति, पर्यावरण चेतना और आधुनिक जीवन की जटिलताएँ प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई हैं।
कलाकारों ने डिजिटल पेंटिंग, ग्राफिक मैनिपुलेशन, विजुअल कम्पोज़िशन और टेक्सचर एक्सपेरिमेंटेशन जैसे तकनीकी आयामों का प्रभावी उपयोग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता को साकार किया है। प्रदर्शनी न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच है, बल्कि तकनीकी नवाचार और समकालीन दृष्टि का जीवंत उदाहरण भी है।
उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ कलाकार ललित शर्मा, शर्मिला राठौर, शरद भारद्वाज, सुरेश जी, चिमन डांगी एवं हेमंत मेहता सहित अनेक कला प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवा कलाकारों की तकनीकी दक्षता, वैचारिक परिपक्वता और सौंदर्यबोध की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग की नई कला चेतना का संकेत बताया।
संयोजक डॉ. दीपक सालवी ने कहा कि “फ्यूचर फ्रेम्स” का उद्देश्य युवा कलाकारों को डिजिटल माध्यम के माध्यम से अपनी सृजनात्मक क्षमता को पहचानने और प्रस्तुत करने का अवसर देना है। यह प्रदर्शनी कला शिक्षा और तकनीक के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रदर्शनी 14 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कला प्रेमियों के लिए यह समकालीन डिजिटल सृजन का अनूठा अनुभव सिद्ध होगी।
उदयपुर में अब कचरा सड़क पर डाला तो भरना होगा जुर्माना,निगम आयुक्त ने जारी किए आदेश
उदयपुर। भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में दिनांक 08 अप्रैल 2016 को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम–2016 अधिसूचना  जारी की गई थी। इन नियमों का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक, पर्यावरण अनुकूल एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना था। बनाए गए नियमों में धारा 4 में प्रत्येक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वालों के कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया था, जिनकी पालना प्रत्येक नागरिक, संस्था एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए अनिवार्य है लेकिन धरातल पर कही कमी नजर आ रही है इसी को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क पर कचरा फैला कर गंदगी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम–2016 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी व्यक्ति, परिवार, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, कार्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्था, विवाह स्थल, मॉल, बहुमंजिला परिसर अथवा स्ट्रीट वेंडर यदि किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करता है, तो वह उसका स्वयं उत्तरदायी होगा एवं नियमों के अनुसार अपशिष्ट का पृथक्करण, भंडारण एवं निस्तारण सुनिश्चित करेगा। कचरा उत्पन्न करने वालों के स्तर पर ही गिले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य किया गया है। हाला कि नियमों में कचरे को कई श्रेणियों में विभक्त किया गया है और उसका निस्तारण कैसे किया जाना है यह भी स्पष्ट किया गया है जैसे गीला कचरा
इस श्रेणी में बचा हुआ भोजन, किचन वेस्ट, सब्जियों एवं फलों के छिलके, खराब फल-सब्जियां, खराब खाद्यान्न एवं अन्य जैविक अपशिष्ट सम्मिलित हैं। इस प्रकार के कचरे को प्लास्टिक ड्रम अथवा ढक्कनदार पात्र में एकत्र कर नगर निगम अथवा अधिकृत एजेंसी को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सूखा कचरा
खाली प्लास्टिक थैलियां, कागज, गत्ता, खाली डिब्बे, प्लास्टिक बोतलें, पैकेजिंग सामग्री आदि को सूखे कचरे की श्रेणी में रखा गया है। इस कचरे को पृथक डस्टबीन में एकत्र कर गारबेज बैग अथवा कंटेनर में भरकर नगर निगम को सौंपा जाना आवश्यक है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से हरा नारियल अपशिष्ट से उत्पन्न अपशिष्ट को अन्य कचरे से पृथक एकत्र कर प्लास्टिक या जूट के बड़े बैग में भरकर नगर निगम को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उद्यान एवं गार्डन वेस्ट में पेड़-पौधों की पत्तियां, टहनियां, घास, होटल एवं विवाह आयोजनों में प्रयुक्त सजावटी फूल एवं गार्डन वेस्ट को अलग से एकत्र कर गारबेज बैग में नगर निगम को देना होगा। इसके अतिरिक्त, बल्क वेस्ट जनरेटर (प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले) को अपने संस्थान में ही गार्डन वेस्ट का उपचार कर खाद बनाना एवं उसका उपयोग करना अनिवार्य है।
राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है उपविधियों का गठन
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अधिसूचना संख्या प 8(ग) (ठोस अपशिष्ट) नियम/डी.एल.बी./2019/26213, दिनांक 12.04.2019 के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु उपविधियाँ बनाई गई हैं। इन उपविधियों के अंतर्गत कचरा संग्रहण हेतु यूजर चार्ज का निर्धारण किया गया है तथा नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न श्रेणियों में जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
नियम उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। जुर्माने ने किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने भवनों के बाहर सड़क अथवा गली में कचरा फैलाने पर ₹100 प्रतिदिन,
दुकानदारों द्वारा कचरा डालने पर ₹1000 प्रतिदिन
रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा खुला कचरा डालने पर ₹2000 प्रतिदिन
होटल मालिकों द्वारा कचरा फैलाने पर ₹2000 प्रतिदिन
औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा कचरा डालने पर ₹5000 प्रतिदिन
हलवाई, चाट, फास्टफूड, जूस, सब्जी एवं फल ठेला व्यवसायियों पर ₹100 प्रतिदिन
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर ₹200
खुले में लघुशंका करने पर ₹200
खुले में शौच करने पर ₹500
गोबर डालने पर ₹5000 का जुर्माना तय किया गया है। इसी के साथ
कचरे के पृथक्करण, भंडारण एवं संग्रहण में उल्लंघन करने पर भी जुर्माने का प्रावधान है जिसमें घरों द्वारा पृथक्करण नहीं करने पर ₹200 प्रतिदिन
बल्क वेस्ट जनरेटर द्वारा उल्लंघन पर ₹1000 से ₹5000 प्रतिदिन
जैव अपशिष्ट का परिसर में उपचार नहीं करने पर ₹5000 प्रतिदिन
100 से अधिक व्यक्तियों के आयोजन में पृथक्करण नहीं करने पर ₹3000 प्रति आयोजन
निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, प्लास्टिक कचरा, अतिक्रमण, सार्वजनिक स्थलों की गंदगी, पोस्टर चिपकाने, सीवरेज एवं गंदे पानी के निकास, पशु गंदगी, मीट दुकानों की गंदगी, सड़क पर व्यवसाय, अस्पतालों द्वारा गंदगी, तथा अन्य उल्लंघनों पर ₹500 से ₹50,000 तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
प्लास्टिक अपशिष्ट पर है पूर्ण प्रतिबंध
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम–2016 एवं राजस्थान सरकार की अधिसूचनाओं के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक गारबेज बैग, कप, गिलास, प्लेट, चम्मच आदि का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम–1986 की धारा 15 के अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या परिवहन करने पर 5 वर्ष तक का कारावास अथवा ₹1 लाख तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। उल्लंघन जारी रहने पर प्रतिदिन ₹5000 तक का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
निगम आयुक्त की आमजन से अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने उदयपुर शहर के समस्त नागरिकों, दुकानदारों, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, विवाह स्थलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट वेंडर्स अपील करते हुए कहा है कि वे ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। नियमानुसार यूजर चार्ज जमा कर कचरे का पृथक्करण कर नगर निगम अथवा अधिकृत एजेंसी को सौंपें। यह शहर विश्व में सबसे खूबसूरत शहरों में सम्मिलित किया जाता है अतः हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम इसको ओर अधिक कैसे साफ रख सके। आमजन निगम द्वारा शहर की सुंदरता हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं उसमें सहयोग करें जिससे शहर स्वास्थ्य रैंकिंग में उच्च पायदान पर पहुंच सके। यदि किसी शहरवासी ने नियमों की अवहेलना की तो ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा एवं सक्षम न्यायालय में अभियोजन संस्थित किया जाएगा।
उदयपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में " विराट पथ संचलन"
दिनांक 21/1/2026 को विद्या निकेतन विद्यालय, सेक्टर–14, भैया/बहनों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में" विराट पथ संचलन" का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ श्री राजवीर सिंह (महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर), स्थानीय सचिव श्री मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी पंचोली, श्री धनाराम जी,श्री लव वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभु जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पथ संचलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वज दिखाकर पथ संचलन को रवाना किया गया। पथ संचलन का मार्ग स्थानीय विद्यालय से प्रारंभ होकर नेला तालाब रोड , सेजल वाटिका, CA भवन,सामुदायिक केंद्र , CA सर्किल, सेक्टर 14 मुख्य सड़क,गोविंदम हॉस्पिटल होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रघोष, देशभक्ति गीत एवं कल्याण मंत्र के साथ किया गया। पथ संचलन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्वेटर और उपहार के बदले मुस्कान
उदयपुर। समाजसेवी व प्रेरक श्री विक्रम सिंह चौहान की प्रेरणा से भामाशाह संस्था सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा बुधवार को क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों — उद्पुरा, पचौरिया और हरिया खेड़ा के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु 175 स्वेटर एवं उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह और शिव कुमार के सानिध्य में किया गया। वितरण के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह झलक उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता ठा.सा. नरपत सिंह ने की। इस अवसर पर ग्रामवासी मदन सिंह, कालू सिंह, किशन सिंह, मनोहर सिंह, ओंकार सिंह, शंकर सिंह सहित अध्यापक किशन लाल एवं अजंता मीणा उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अतिक्रमण के खिलाफ निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,आयुक्त के निर्देश पर  2 बीघा 8 बिस्वा बेशकीमती भूखंड को किया कब्जा मुक्त,निगम के आला अधिकारी एवं भारी पुलिस बल रहा मौजूद
उदयपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अम्बामाता थाना क्षेत्र में कई समय से कब्जे में चल रहे भूखंड को कब्जा मुक्त करवा कर निगम ने अपने स्वामित्व का बोर्ड लगाया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि ब्रह्मपोल बाहर मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा निगम के 2 बीघा 8 बिस्वा बेशकीमती भूखण्ड पर लंबे समय से अनाधिकृत कब्जा किया हुआ था जिसकी शिकायत कई बार शहरवासियों द्वारा निगम में प्रेषित की गई। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि कतिपय अतिक्रमियों द्वारा भूखंड पर अवैध रूप से बिल्डिंग निर्माण मैटेरियल डाल कर व्यवसाय भी किया जा रहा है, इस कारण राहगीरों को कई तरह की समस्या हो रही थी। आस पास की कॉलोनी वासियों को परेशानी हो रही थी। इसी पर निगम की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए भूखंड पर डाले गए मैटेरियल को हटाते हुए संपूर्ण भूखंड को अपने कब्जे में लिया।
अल सवेरे पहुंची निगम की टीम
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम की टीम शनिवार को अल सवेरे कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंच गई। टीम में निगम उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोबरा, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, अम्बामाता थानाअधिकारी मुकेश सोनी के साथ भारी पुलिस जाता तैनात रहा। निगम द्वारा सवेरे 9:00 बजे कार्रवाई शुरू की गई जो सायंकाल कब्जा हटाने तक जारी रही। निगम की दमकल वाहन भी मय टीम उपस्थित रही।
बेशकीमती है भूखंड
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को कब्जा मुक्त किए गए भूखंड की बाजार वैल्यू करोड़ों रुपए में है। संज्ञान में आने के तुरंत बाद निगम ने बिना देरी किए कब्जा हटाकर निगम का बोर्ड लगाया है।
5 डंपर, 3 जे सी बी, क्रेन , 3 ट्रैक्टर की सहायता से हटाया मैटेरियल
नगर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने बताया कि शनिवार को निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण में तीन जेसीबी मशीन, क्रेन , 5 डंपर के साथ ही 3 ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। अतिक्रमियों द्वारा डाले गए बिल्डिंग मटेरियल को वहां से पूरी तरह हटा दिया गया है । अब भूखंड पूरी तरह निगम के कब्जे में है।
आयुक्त की आमजन से अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आमजन से अपील जारी करते हुए कहा है कि वह शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें, साथ ही यदि किसी शहरवासी के  घर के आसपास निगम या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है तो इसकी सूचना निगम कार्यालय में प्रेषित करें जिससे उस भूखंड या स्थान को अति कृमियों के चंगुल से मुक्त कराया जा सके। शहर के विकास में शहर वासियों की भागीदारी अहम है।
सूरजपोल चौराहा से प्रताप नगर तक निगम ने की कार्रवाई, अतिक्रमण को किया ध्वस्त
उदयपुर। नगर निगम द्वारा सोमवार को प्रताप नगर क्षेत्र में एक बार फिर कार्रवाई को अंजाम देते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों की पालना में सूरजपोल चौराहा से लेकर प्रताप नगर ओर पुराने आरटीओ ऑफिस मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आयुक्त खन्ना के अनुसार सड़क पर किए गए अतिक्रमियों को अपने स्वयं के स्तर पर हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन किसी भी अतिक्रमी द्वारा निर्देश की पालना नहीं की। इसी के चलते सोमवार को नगर निगम दस्ते ने पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी के नेतृत्व में टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त कर मार्ग को चौड़ा किया गया।
टीन शेड हटाए, ठेले किए जब्त
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रोड के किनारे पर रखे केबिन को हटाया गया। कई लोगों द्वारा टीन शेड बनाकर पक्के निर्माण भी किए गए थे उसको भी हटाया गया, केबिन लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया गया था उनको भी हटाया गया जिससे अभी पूरा स्थान खुला खुला नजर आ रहा है।
आयुक्त की शहरवासियों से अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके द्वारा अपने आसपास किसी भी प्रकार का स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण किया गया है तो अपने स्वयं के स्तर पर हटा लेवे, अन्यथा मजबूरन नगर निगम को कार्रवाई करते हुए हटाना पड़ेगा, साथ ही आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण शहर की सुंदरता खराब होने के साथ सुचारू यातायात व्यवस्था में समस्या हो रही है। अतः निगम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जाता हैं।
लगातार जारी रहेगी करवाई
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में जहां भी अतिक्रमण है उन्हें नगर निगम स्तर पर हटाया जाएगा और राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उदयपुर :पशु जन्म नियंत्रण को लेकर निगम आयुक्त ने ली बैठक,उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की हो अक्षरश पालना,स्वान नसबंदी को लेकर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश,शहर में बनेंगे फीडिंग प्वाइंट,काटने वाले स्वान को भेजा जाएगा केनल
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को शहर में स्वान की नसबंदी एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को लेकर पशु जन्म नियंत्रण अंतर्गत गठित मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम अभिषेक खन्ना ने बताया कि भारत सरकार के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अधीन पशु जन्म नियंत्रण (कुत्तों) नियम 2001 के अंतर्गत गठित मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई। कमेटी में राजकिशोर वर्मा, डॉ सुरेश जैन, डॉ माला , डॉ मयंका सेठ, नेहा बनीयाय, क्लेयर अब्राहम, डॉ ललित जोशी के साथ स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा आदि भी सम्मिलित है। बैठक में आयुक्त खन्ना द्वारा पशु जन्म नियंत्रण के दौरान किए जाने वाले सभी कार्य उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित किए मापदंडों पर ही करना के निर्देश दिए गए। शहर में बढ़ राशि स्वान की संख्या एवं डॉग बाइट को लेकर भी विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए है। आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना नहीं हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा।
25000 स्वान है शहर में
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शहर के 80 वार्डों में लगभग 25000 स्वान की संख्या है। इनकी संख्या नियंत्रित रहे एवं स्वान बाइट में कमी आए इसको लेकर आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे जिससे आमजन को राहत मिल सके।
शहर में बनेंगे फीडिंग पॉइंट
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को निर्देश दिए कि शहर में प्रमुख स्थानों पर भोजन स्थान को चिन्हित किए जाए, इसी के साथ जहां स्वानों की संख्या ज्यादा है वहां अतिरिक्त भोजन स्थान (फीडिंग पॉइंट) बनाया जाए जिससे जो भी पशु प्रेमी या शहरवासी पशुओं को खाना खिलाने का इच्छुक है उन्हें उपयुक्त स्थान मिल सके।
एबीसी संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आयोजित बैठक में एनिमल एड संस्था प्रतिनिधि को स्वान की संख्या के नियंत्रण हेतु प्रतिमाह एबीसी सी संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में 500 से 600 स्वान की प्रतिमाह एबीसी की जा रही है जो की निर्धारित की गई संख्या के अनुसार कम है। इसमें वृद्धि करते हुए निर्धारित किए गए लक्ष्य को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 18 वार्डो में स्वान की नसबंदी लगभग पूरी हो चुकी है।
15000 श्वानो की हुई नसबंदी
शुक्रवार को मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में एनिमल एड की प्रतिनिधि क्लियर अब्राहम द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अभी तक 15243 स्वान की नसबंदी हो चुकी है, साथ ही इसकी संख्या में वृद्धि हो इसको लेकर संस्था के स्तर पर होने वाला कार्य प्रगतिरत है। कोई भी शहरवासी स्वान नसबंदी हेल्पलाइन नंबर 9929864454 पर भी संपर्क कर सकते है।
काटने वाले स्वान को भेजा जाएगा केनल
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में कोई भी स्वान जो रेबीज से ग्रसित हो या किसी को काट रहा है उसे मानवीय ढंग से पड़कर सुरक्षित अलग कर केनल में भेजा जाएगा। वहां पर स्वान को पूरी तरह पशु चिकित्सक की निगरानी में रखा जाकर उसकी प्राकृतिक मृत्यु होने तक भोजन एवं पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, इसी के साथ ही बार-बार काटने वाले स्वान को भी पकड़ कर शेल्टर होम या पंजीकृत पशु कल्याण संगठन को सौप जाएगा जिससे वहां पर उसकी पूरी तरह समुचित देखभाल हो सके।
आयुक्त ने शहर वासियों से मांगा सहयोग
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पशु प्रेमी एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई शहर वासी या पशु प्रेमी अपने घर के बाहर या आसपास फीडिंग पॉइंट बनवाना चाहता है तो वह नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा 9460114257 एवं एनिमल एड संस्था के प्रतिनिधि राजकिशोर वर्मा 9929864454 से संपर्क कर इस कार्य को संपन्न करवा सकते हैं।
उदयपुर। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित निगम पार्किंग पर ठेकेदार द्वारा तय दरों से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी, शहरवासियों एवं पर्यटकों के समक्ष निगम की छवि खराब हो रही थी जिस पर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए सभी सम्बंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के साथ ही शास्ति भी वसूली गयो है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से पार्किंग व्यवस्था संचालित की जा रही है। सभी पार्किंग संचालकों को निगम द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार ही कार्य करने हेतु पाबंद किया गया है, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर निगम द्वारा तय की गई दरों के विपरीत संचालक द्वारा अतिरिक्त राशि वसूली जा रही थी जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर सभी संचालकों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार गुलाब बाग पी एच ई डी पार्किंग पर निजी फर्म को कार्यादेश जारी कर निविदा की शर्तो अनुसार ही कार्य संपादित करने हेतु सिक्योरिटी गार्डस उपलब्ध करवाने का कार्य दिया गया था। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा निगम ने निर्धारित की दर से अधिक पार्किंग राशि वसूल की गई  जिसकी शिकायत निगम में प्राप्त हुई। इस पर संबंधित फर्म से नियमानुसार जुर्माना वसूल करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं हो इस हेतु पाबंद किया गया है। इसी के साथ माणिक्य लाल वर्मा पार्क, दीनदयाल पार्क व दूधतलाई पाल पर संचालक द्वारा भी तय दरों से ज्यादा राशि वसूली जा रही थी जिस पर संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20,000 रुपए की शास्ति जमा करवाने का नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार वाहन पार्किंग स्थल पी.डब्ल्यू.डी. मोटर गैराज के पास पर संचालक द्वारा निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर सड़क मार्ग पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूल किए जाने की शिकायत प्राप्त हुए थी जिस पर कार्यरत संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 20,000 रुपए की शास्ति जमा करवाने का नोटिस जारी किया गया है। जगदीश चौक स्थित आसींद की हवेली ऊपर वाली पार्किंग पर ठेकेदार द्वारा निगम के बोर्ड को हटाने के साथ ही पर्यटक एवं आमजन से तय राशि से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त हुए। आयुक्त के अनुसार कुछ समय पहले भी इस पार्किंग स्थल की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर संचालक को 24 घंटे में अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है।
हो सकते है टेंडर निरस्त
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में जितने भी पार्किंग स्थल नगर निगम के अंतर्गत संचालित किया जा रहे हैं वहां पार्किंग शुल्क निगम द्वारा निर्धारित किया गया है वही लिया जाए ऐसी व्यवस्था करनी है।  यदि किसी भी संचालक द्वारा अतिरिक्त राशि वसूली गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, यदि एक से अधिक बार शिकायत प्राप्त हो रही है तो तत्काल निविदा रद्द करने की कार्रवाई की जाए जिससे शहरवासियों एवं पर्यटकों के मन में उदयपुर की स्वच्छ छवि प्रस्तुत की जा सके।
उदयपुर नगर निगम आयुक्त ने किया प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उदयपुर। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शनिवार सायंकाल से देर रात तक नगर निगम द्वारा शहर में करवाई गई प्रकाश व्यवस्था एवं रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली महापर्व के उपलक्ष में नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख इमारतो , विरासतों के साथ ही सभी द्वारों पर आकर्षक विद्युत सज्जा करवाई गई है। इसी का शनिवार को निरीक्षण किया गया। आयुक्त खन्ना सर्वप्रथम जगदीश चौक पहुंचे वहां पर प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया इसके पश्चात दाई जी की पुलिया, गणगौर घाट, चांदपोल, चांदपोल पुलिया, ब्रह्पोल, ब्रह्मपोल पुलिया, हाथी पोल देहली गेट आदि स्थान पर करवाई गई प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। इसी के साथ आयुक्त ने इन स्थानों पर रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को अपने सफाई कर्मचारियों ने वर्दी पहन कर ही कार्य करवाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2025 का शुभारंभ 9 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:15 बजे निगम प्रांगण में
उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2025 का शुभारंभ 9 अक्टूबर, गुरुवार शाम 7:15 बजे निगम प्रांगण में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में होगा। यह मेला 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें 9 से 23 अक्टूबर तक दुकानों और झूलों की व्यवस्था रहेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 से 16 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख आकर्षण और प्रमुख जानकारीमेले के पहले दो दिन (11 और 12 अक्टूबर) स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।13 अक्टूबर को 'स्वर और विरासत' कार्यक्रम में इंडियन ओशन बैंड और मांगणियार चिल्ड्रन ग्रुप प्रस्तुति देंगे।14 अक्टूबर को सचेत टंडन और परम्परा ठाकुर 'रंग, रोशनी व राग' में परफॉर्म करेंगे।15 अक्टूबर को 'भक्ति वंदना' में लखबीर सिंह लक्खा और स्वाति मिश्रा प्रस्तुति देंगे।16 अक्टूबर को पहली बार महाआरती का आयोजन होगा, जिसे लेकर विशेष उत्साह है।निगम को दुकानों और झूलों से 1 करोड़ 86 लाख रुपये की आय हुई है।
व्यवस्थाएं और सुरक्षाआयोजन स्थल पर साफ-सफाई के लिए अलग टीम, जगह-जगह कचरा पात्र और आपातकालीन चिकित्सा और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक संध्या के मंच, प्रेस, वीआईपी, दर्शक दीर्घा और मचान का निर्माण किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस, गार्ड, होमगार्ड, महिला गार्ड व महिला पुलिस की तैनाती है और आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।टाउनहॉल, श्रमजीवी कॉलेज, आरसीए लिंक रोड और कस्तुरबा मातृत मंदिर में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।दीपावली मेले के सहभागी और आम दर्शक अपने पसंदीदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकर इसका आनंद ले सकेंगे।
यह आयोजन उदयपुरवासियों के मनोरंजन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं खरीदारी के खास अवसर के तौर पर आयोजित किया जा रहा है
शहरी सेवा शिविर 2025 का आगाज,पहले दिन सैकड़ो की संख्या में शहर वासी हुए लाभान्वित,जनजाति मंत्री खराड़ी, सांसद रावत, शहर विधायक जैन, प्रभारी सचिव टी रविकांत, जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का दिया धन्यवाद,प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त पाकर खिले चेहरे
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा बुधवार को शहरी सेवा शिविर का आगाज किया गया जिसमें पहले ही दिन वार्ड 4, 5, 66, 67, 68  के सैकड़ो की संख्या में शहर वासी पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा योजना 2025 का आगाज किया गया है। पहले दिन भंडारी दर्शक मंडप चेतक सर्कल पर वार्ड 4, 5, 66, 67, 68 के नागरिकों हेतु शिविर का आयोजन किया। शिविर का विधिवत शुभारंभ राज्य सरकार में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, प्रभारी सचिव टी रविकांत, जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा किया गया। पहले दिन सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे। शिविर में जिनके दस्तावेज पूर्ण थे उनका त्वरित निस्तारण कर कार्य संपन्न किया गया एवं जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उनको वंचित दस्तावेज निगम में जमा करवाने हेतु आग्रह किया गया है जिससे उनके कार्य जल्द सम्पन्न हो सकें। कैंप में तैयार हुए पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना के चेक सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों को अतिथियों द्वारा बंटवाए गए।
प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त पाकर खिले चेहरे।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2025 के पहले दिन कई शहर वासि लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना "अंगीकार 2025 अभियान" के उपलक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में 11 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के तहत 50,000/- रु की स्वीकृती के साथ चेक वितरण किए गये। चेक मिलने के पश्चात वहां उपस्थित पूरे परिवार के चेहरे खिल उठे। अत्यंत निर्धन परिवार से जुड़े लोग जिनके कच्चे मकान पर छत भी नसीब नहीं थी उन्हें ₹50000 मिलने के बाद आंखों से आंसू छलक आए। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के लाभार्थी जिन्हें भवन निर्माण स्वीकृती की राशि 1.50 लाख वितरित किया गया था जिससे उनके भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ उन्होंने शिविर में आकर प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार भी प्रकट किया।
168 स्थानों से छंटा अंधियारा।
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत बुधवार को शहर में 168 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 168 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री स्वनिधि के 20 आवेदन में से 18 का हुआ निस्तारण।
शहरी सेवा शिविर में बुधवार को मुख्यमंत्री स्वनिधि के कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच पश्चात  20 में से 18 आवेदन के दस्तावेज पूर्ण पाए गया। आयुक्त के निर्देश पर सभी पात्र 18 आवेदकों के आवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित बैंक को भिजवा दिए गए है। जल्द ही आवेदकों को बैंक द्वारा राशि जारी कर दी जाएगी।
कई समय से अटके कार्य हुई पूरे
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बुधवार को शहर के वार्ड संख्या 4, 5, 66, 67, 68 हेतु शहरी सेवा शिविर का भंडारी दर्शक मंडप में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में भवन अनुमति निर्माण की दो अनुमति पहले ही दिन जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 44 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सीवरेज कनेक्शन को लेकर शिविर में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 13 आवेदन के दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर उन्हें सीवरेज कनेक्शन का लाभ हाथों हाथ दिया गया है। शिविर में 19 फायर एनओसी जारी की गई है जिसका सीधा लाभ आमजन को मिला है। शिविर में जन्म मृत्यु के 251 प्रमाण पत्र जारी किए गए। आयुक्त के अनुसार यह सभी कार्य त्वरित गति से किए गए हैं।
आज यहां आयोजित होगा शिविर।
निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार आज वार्ड संख्या 13, 14,15,16,17 हेतु मीरा कला मन्दिर पारस चौराहा पर शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।  वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।
प्रभारी सचिव ने की आवेदकों से वार्ता।
बुधवार के शिविर के पहले दिन शिविर जायजा लेने पहुंचे उदयपुर के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमाणि, जिला कलक्टर नमित मेहता, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए आयुक्त राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।
ब्रह्मपोल से सुभाष चौराहा रोड पर रात्रि को भराव/मलबा खाली करते ट्रैक्टर किए निगम ने जब्त
उदयपुर शहर में नए मकान के निर्माण, पुराने मकान की मरम्मत और पुराने मकान को गिराने के दौरान निकाला मलबा/ भराव को नई पुलिया पिछोला झील के किनारे ब्रह्म पोल मस्जिद के बाहर हरिदास जी की मंगरी सीसारमा लिंक रोड व शहर में अन्य स्थानों पर ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से रात्रि को सड़क के किनारे खाली कर गंदगी फैलाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। सड़क किनारे खाली किया भराव/ मलबा व अन्य कचरा को नगर निगम द्वारा जेसीबी वह डंपर से उठवा कर बलीचा डम्पयार्ड में भेजने में अतिरिक्त राजस्व हानी हो रही थी ।
शहर की सुंदरता बिगड़ने के उक्त कार्य की रोकथाम हेतु नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा विगत दो रात्रि से पिछोला झील सीसारमा लिंक रोड ब्रह्मपोल से सुभाष चौराहा रोड पर विशेष निगरानी रखी गई रात्रि को करीब 5:00 बजे एक ट्रैक्टर ब्रह्मपोल की तरफ से आया व मस्जिद के बाहर सड़क के किनारे भराव /मलबा खाली कर रहा था जिसको टीम द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम श्री बंशीलाल पिता नकालाल पारगी निवासी नया खेड़ा झाड़ोल का होना बताया| वह जगदीश चौक के पास मकान से भरा हुआ कचरा भरकर लाना बताया ट्रैक्टर मालिक का नाम श्री पुष्कर लाल पिता चंपालाल तेली निवासी हर्ष नगर रामपुर रोड बताया ।
ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा सड़क के किनारे भराव मालवा कचरा खाली करना राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016, एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत दंडनीय है। टीम द्वारा ट्रैक्टर व ट्रॉली जब्त कर नगर निगम में खड़ा कराया गया ।
नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना ने अपील की है की भराव/ मलबा सड़कों व झीलों के किनारे खाली कर शहर की सुंदरता खराब नहीं करें| निर्माण कार्यों में लगे व्यवसायी भराव /मलबा अपनी निजी जमीन में खाली कर आवश्यकता अनुसार पुनः उपयोग करें| किसी व्यवसायी के पास स्वयं की जमीन नहीं है तो नगर निगम से अनुमति प्राप्त कर बलीचा डम्पयार्ड में नियत स्थान पर खाली करें| टीम द्वारा लगातार निगरानी रखकर करवाई की जावेगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जप्त सामग्री का निगम करेगा निस्तारण,7 दिन में मालिक निगम में करे संपर्क
उदयपुर। नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आमजन को सुगम व सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 के अंतर्गत नियमित रूप से अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही की जती है। इस कार्यवाही के अंतर्गत निगम द्वारा संपत्ति को जब्त किया जाता है। अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा जब्त की गई सामग्री संबंधित के द्वारा 7 दिवस के भीतर नहीं छुड़वाया जाता है तो नगर निगम जब्त समग्री को कबाड़ घोषित कर नीलामी की कार्यवाही करेगा।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा जब्त संपत्ति के सभी संबंधित मालिकों को सूचित किया गया है कि जब्त की गई सामग्री को पुनः प्राप्त करने हेतु 7 दिवस की समयावधि में निगम में संपर्क कर प्राप्त करे अन्यथा जब्त सामग्री को नीलम करने की कार्यवाही की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संपत्ति मालिक की रहेगी।
दीपावली मेला को लेकर लिया निर्णय
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि जल्द ही नगर निगम द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा यह मेला निगम परिसर में ही आयोजित किया जाता है। उक्त परिसर में अतिक्रमण में जब्त सामग्री रखी हुई है जिसका निस्तारण करना आवश्यक है। अतः संपत्ति मालिक निगम के कमरा नंबर 71 राजस्व शाखा में संपर्क कर अपनी जब्त सामग्री को पुनः प्राप्त करें।
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक ने किया पिछोला रिंग रोड़ का निरीक्षण,रानी रोड़ की तरह विकसित हो पिछोला रिंग रोड़ - कटारिया
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ हरिदासजी की मंगरी में बन रही कनेक्टिविटी रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कटारिया ने पिछोला रिंग रोड़ का भी निरीक्षण किया। मौके पर कटारिया ने यूडीए के अधिकारियों से कहा कि पिछोला रिंग रोड़ भी रानी रोड़ की तरह हो ताकी पर्यटक यहां पर भी घूमने आ सकें। इस मौके पर यूडीए के अधिकारियों ने कटारिया को रिंग रोड़ बनाने में आ रही समस्याओं को बताया।
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ सुभाष चौराहा होते हुए हरिदासजी की मंगरी से होकर होटल ट्राईडेंट के पास बन रही कनेक्टिवीटी रोड़ का निरीक्षण करने के लिए पहुँचे। होटल ट्राइडेंट के पास में यूडीए ने 150 फीट लंबी और 40 फीट चौड़ी जमीन का अधिग्रहण कर यहां पर सडक़ बनाई जा रही है। यह सडक़ बनने के बाद मल्लातलाई की तरफ जाने वाले शहरवासियों और पर्यटकों को शहर के ट्रैफिक से नहीं होकर गुजरना होगा, वह दूधतलाई, जलबुर्ज, सीतामाता होते हुए मल्लातलाई तक पहुंच पाएंगे। वर्तमान में यहां पर सडक़ का काम हो रहा है। मौके पर पहुंचकर कटारिया ने पैदल चलकर यूडीए की ओर से बनाई जा रही सडक़ का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद यूडीए अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। साथ ही कटारिया ने यूडीए के अधिकारियों को इस सडक़ को गुणवत्तापूर्वक बनाने के निर्देश दिए।
यहां से कटारिया का काफिला पिछोला रिंग रोड़ की ओर पहुँचा, जहां पर रास्ते में जहां-जहां पर सडक़ कच्ची थी वहां पर कटारिया ने अपना काफिला रूकवाया और रिंग रोड़ पर पैदल चलकर निरीक्षण किया। साथ ही कटारिया ने यूडीए के अधिकारियों से रिंग रोड़ बनाने में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि कुछ जमीन निजी खातेदारी में है, जिससे रिंग रोड़ बनाने में परेशानियां आ रही है। इस पर कटारिया ने शहर विधायक ताराचंद को इस मामले में मंत्रालय स्तर पर कार्यवाही करने के लिए कहा। इसके साथ ही कटारिया ने अधिकारियों से पिछोला झील के लबालब होने पर झील की सीमा के बारे में जानकारी ली और निर्देशित किया कि झील की सीमा पर ही रिंगरोड़ को बनाया जाए। इस दौरान यूडीए से अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता निर्मल सुथार, सहायक अभियंता राहुल चंदेरिया के साथ-साथ भाजपा नेता बलवीर सिंह दिग्पाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिग्पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश वैष्णव, पूर्व पार्षद महेन्द्र भगोरा, मुकेश शर्मा, धीरज ओड़ लोकेश कोठारी, भाजपा नेता कमलेश जावरिया, लक्ष्मण गमेती, रोशन तेली मौजूद थे।
रानी रोड़ की तर्ज पर विकसित हो पिछोला रिंग रोड़
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने यूडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया पिछोला रिंग रोड़ भी रानी रोड़ की तरह बने, जहां पर पर्यटक आ सकें और सुकून महसूस कर सकें। इसके लिए कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि जहां पर जगह हो वहां पर पार्क डवलप किया जाए और अच्छा रंगरोगन कर जगह-जगह पर कुर्सियां लगा दी जाए ताकी लोग बैठ सकें।
उदयपुर। प्रभारी सचिव आईएएस श्रेया गुहा द्वारा सोमवार को नगर निगम कार्यालय का ओचक निरिक्षण किया गया, इस दौरान नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश भी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव ने निगम की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि प्रभारी सचिव श्रेया गुहा द्वारा सोमवार दोपहर को निगम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी शाखाओं द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जांची ई फाइलिंग पद्धति
प्रभारी सचिव ने निगम के सभी कार्य राज्य सरकार के प्रावधान अनुसार ई-फाईल पद्धति का उपयोग करते हुए संपादित करने के निर्देश दिए। जिस पर निगम आयुक्त ने अवगत कराया गया कि यह कार्य 1 मार्च से शुरू किया जा चुका है इस पर प्रभारी सचिव ने अपनाई जा रही इ फाइलिंग पद्धति की जांच की।  प्रभारी सचिव ने ऑफलाईन पत्रावली को निगम के किसी भी अधिकारी के पास लम्बे समय तक लम्बित नही रखने के साथ ही नियमानुसार तय सीमा निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बायोमेट्रिक पद्धति से शुरू हों उपस्थिति
सोमवार को प्रभारी सचिव द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में निर्देश दिया गया कि नगर निगम में उपस्थित सभी आधिकारिक कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक पद्धति में सम्मिलित करें, साथ ही फील्ड में कार्य करने वाले अधिकारी भी पहले निगम में आकर उपस्थिति दर्ज करवा कर ही फिल्ड में जाना प्रस्तावित करें।
पुराने सामान हटाने के दिए निर्देश
नगर निगम कार्यालय परिसर के पीछे निर्माण चौकी के सामने पुराने पाईप्स (निर्माण शाखा से सम्बंधित) तथा अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही में जब्त किए अन्य अनुपयोगी सामान अस्त-व्यस्त पाए गए जो कि निगम कार्यालय की सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर रहे है, इसे व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए।इसी के साथ कार्यालय परिसर भी भी वर्तमान समय जैसी सफाई रखी जायें।
सफाई व्यवस्था से हुए संतुष्ट
नगर निगम के औचक निरिक्षण में प्रभारी सचिव श्रेया गुहा द्वारा निगम की सफाई व्यवस्था में संतुष्टि व्यक्त की एवं इसे इसी तरह बरकरार रखने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव गुहा ने कहा कि सभी शाखाओं में पुरानी पत्रावलियों को भी सही ढंग से सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी भी सार संभाल कर व्यवस्थित रखी जाए।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही,4 क्विन्टल 67 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त,एक साथ दो स्थानों पर आकस्मिक कार्यवाही,प्लास्टिक उपयोग पर हो सकता है 5 वर्ष तक का करावास या 1 लाख का जुर्माना
उदयपुर नगर निगम द्वारा एक बार फिर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल से भी अधिक सिंगल उसे प्लास्टिक को जप्त कर किया गया है नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, बेचने एवं उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उदयपुर शहर में बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते नगर निगम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मय टीम विश्वविघालय मार्ग लक्की सब्जी मण्डी पहुंचे जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग मे ग्राहको को सब्जी दी जा रही थी । उक्त सब्जी मण्डी व सब्जी मण्डी के पीछे की तरफ ऊचाई मे बने पार्टेशन मे प्लास्टिक केरी बैग के सात कट्टे प्राप्त हुए जिनका वजन 158 किलो 700 ग्राम हुआ। पुछताछ पर मंडी के मेनेजर अनीश सिंह ने जब्त प्लास्टिक केरी बैग सब्जी मण्डी मालिक मुकेश सांखला निवासी जोधपुर द्वारा लाना बताया। इसी के साथ टीम द्वारा माली कॉलोनी रोड़ पर लक्की सब्जी मण्डी पर भी पहुंची। उक्त लक्की सब्जी मण्डी मे भी प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग में ग्राहको को सब्जी दी जा रही थी । सब्जी मण्डी परिसर व पीछे स्टोर की तलाशी लेने पर 10 प्लास्टिक कट्टो मे प्रतिंबधित प्लास्टिक केरी बैग मिले जिनका वजन 308 किलो 750 ग्राम हुआ। मंडी के मेनेजर अनीश सिंह से पूछताछ पर जब्त प्लास्टिक केरी बैग सब्जी मण्डी मालिक मुकेश सांखला निवासी जोधपुर द्वारा लाना बताया। दोनों स्थानों से प्रबंधित प्लास्टिक को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की गई।
हो सकता है 5 वर्ष तक का करावास या 1 लाख का जुर्माना
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग निर्माण, उपयोग, क्रय विक्रय, कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत् दण्डनीय अपराध है । इसके तहत अपराधी को 5 वर्ष तक के करावास में सजा या 1 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोनो सजा से दण्डनीय किया जा सकता हैं। प्लास्टिक का उपयोग राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 258 के तहत् भी दण्डनीय है।
आयुक्त की शहरवासियों एवं व्यापारी संस्थाओं से अपील
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियो के साथ व्यापारी संस्थाओं से प्रतिदिन के कार्यों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं कर सब्जी व अन्य सामान लाने के लिए कपडे की थेली या बायोडिग्रेबल थेली का प्रयोग करे। शहर को साफ सुन्दर बनाये रखने में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना सहयोग करें। व्यापारी संस्थाएं भी अपने सदस्यों की प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित करे। आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करना है, जिसे Beat Plastic Pollution के रूप मे भी जाना जाता है। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य भी प्लास्टिक प्रदुषण को कम करना व समाप्त करना है। नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग का बडा अथवा थोड़ा स्टॉक रखने वालो के विरूद्व प्रतिदिन कार्यवाही की जाएगी।
निगम आयुक्त ने किया पार्किंग स्थल का औचक निरीक्षण,पार्किंग दरों में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार का होगा अनुबंध समाप्त
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मंगलवार को चांदपोल पार्किंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया वहां पर उन्हें पार्किंग दरों के लिखने में लापरवाही मिली जिस पर ठेकेदार के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को उनके द्वारा चांदपोल पार्किंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्हें पार्किंग स्टेशन के अंदर पोल पर लिखवाई दरों को पेंट कर मिटाया गया मिला, जानकारी लेने पर कर्मचारियों द्वारा संतोष प्रद जवाब भी नहीं दिया गया। शहर में पार्किंग स्थल कि व्यवस्था एवं अतिरिक्त राशि लेने की कई बार शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। इस पर आयुक्त ने राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर को संबंधित पार्किंग संचालक का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश दिए।
द्वितीय वर्ष की 50 प्रतिशत निविदा राशि भी बकाया
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि चांदपोल पार्किंग स्थल संचालक के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर यह भी संज्ञान में आया कि संबंधित संचालक द्वारा द्वितीय वर्ष की 50 प्रतिशत निविदा राशि जो की 30 जून तक आवश्यक रूप से निगम कार्यालय में जमा करवानी थी वह भी अभी तक जमा नहीं करवाई है जबकि उसके द्वारा पार्किंग स्थल का संचालन किया जा रहा है।
एक माह में आमंत्रित होगी निविदा, निगम अपने स्तर पर करेगा संचालन
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर को निर्देश देते हुए कहा कि अनुबंध समाप्ति की संपूर्ण कार्रवाई होने के पश्चात एक माह में पुनः निविदा आमंत्रित की जाए तब तक निगम अपने स्तर पर पार्किंग स्थल का संचालन करेगा।
अतिक्रमण के खिलाफ़ नगर निगम ने फतह सागर के मुंबईया बाजार से हटाया अतिक्रमण,निगम आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही,आयुक्त ने मांगा शहरवासियों से सहयोग
उदयपुर। नगर निगम द्वारा उदयपुर शहर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर फतहसागर स्थित मुंबईया बाजार पर अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को लेकर किसी भी तरह से कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में अतिक्रमण के कारण वाहनों के संचालन एवं शहर वासियों को पैदल चलने में भारी समस्या होती है। इसी के निराकरण को लेकर सोमवार को निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अतिक्रमण हटाया गया।
मुंबईया बाजार से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सोमवार को फतहसागर किनारे स्थित मुंबईया बाजार पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुंबई बाजार में की बिन संचालक को द्वारा टेंट के नीचे कुर्सी तबके लगाकर सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किया गया था। आने वाले गुरुवार एवं शुक्रवार को हरियाली अमावस्या का मेला भी लगने वाला है जिसमें हजारों की संख्या में मेलार्थी पहुंचेंगे, साथ ही प्रतिदिन सायंकाल हजारों की संख्या में शहर वासी एवं पर्यटक फतहसागर घूमने पहुंचते हैं। अतिक्रमण के कारण मुंबईया बाजार के समीप हमेशा वाहनों के जाम की स्थिति रहती है। कई बार अपील करने के बावजूद भी केबिन संचालकों द्वारा अपने स्तर पर अतिक्रमण नहीं हटाया, जिस पर सोमवार को निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भेजकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आयुक्त खन्ना के अनुसार सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर रखी गई 56 कुर्सी, 19 लोहे की बैंच व 1 भट्टी व तिरपाल को धारा 245 नगरपालिका अधिनियम के तहत जब्त किया गया।
निगम आयुक्त की अपील, व्यापारियों से मांगा सहयोग
अतिक्रमण के खिलाफ अभिषेक खन्ना ने शहर के व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शहर में व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठान के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें साथ ही यदि कोई ठेला गाड़ी या अन्य द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है तो उसे भी वहां से हटाकर निगम का सहयोग करें। आने वाले समय में हरियाली अमावस्या, राखी जैसे बड़े त्यौहार आ रहे है। ग्रामीण क्षेत्र से कई लोग खरीददारी करने शहर में पहुंचते हैं। इसलिए अतिक्रमण को हटाकर वाहनों के आवागमन में बाधक नहीं बनते हुए निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में अपना सहयोग देवे।
नगरीय विकास कर जमा होगा तो अब नहीं आयेगा बकाया का मेसेज, उदयपुर नगर निगम आयुक्त ने कार्यकारी एजेंसी को दिए सख्त निर्देश,उपभोक्ता को ऑनलाइन मिलेगी संपूर्ण जानकारी
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने नगरीय विकास कर जमा होने के उपरांत भी जमाकर्ताओं को मिल रहे मेसेज को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व शाखा को कर जमा करने के पश्चात राशि बकाया का मैसेज नहीं जाए ऐसी व्यवस्था पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि पिछले कुछ समय से ऐसे शहरवासी जो नगरीय विकास कर की श्रेणी में सम्मिलित किए जाते है उन्हें नगरी विकास कर जमा करवाने के उपरांत भी अपना नगरीय विकास कर बकाया होने एवं उसे जमा करवाने के संदेश प्राप्त हो रहे है। जिस पर निगम आयुक्त ने राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधियो को पाबंद कर इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त खन्ना के अनुसार शहर वासियों से कई बार शिकायत प्राप्त हुई कि उनका नगरीय विकास कर जमा होने के उपरांत भी उन्हें कर बकाया होने के मैसेज मिल रहे है। इससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। आयुक्त ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही नगरीय विकास कर संग्रहण कार्य में बदलाव करते हुए सभी समस्याओ का समाधान किया जाएगा।
जल्द ऑनलाइन मिलेगी संपूर्ण जानकारी
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। आयुक्त ने राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर को निर्देश देते हुए कहा है की नगरीय विकास कर प्रणाली को पूरी तरह सरल की जाए जिससे शहर का कोई भी उपभोक्ता अपना बकाया कर जमा किया है या नहीं उसकी संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। यह संपूर्ण सुविधा निगम पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हो इसकी प्रक्रिया आरम्भ करवाने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल के माध्यम से शहरवासी ऑनलाइन ही प्रतिवर्ष अपने बकाया यू डी टैक्स की संपूर्ण जानकारी देख सकेंगे ओर जमा करवा सकेंगे।
नए क्षेत्र का होगा सर्वे
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हाल ही में उदयपुर के कई क्षेत्र उदयपुर विकास प्राधिकरण से नगर निगम में हस्तांतरीय किए गए हैं। इन क्षेत्रों में कई व्यावसायिक इमारतें, मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल इत्यादि स्थित है जिन पर नगरी विकास कर लागू होता है। अब निगम द्वारा जल्द इन सम्मिलित किए गए क्षेत्रों का सर्वे करवाकर नगरीय विकास कर की श्रेणी  में आने वाले प्रतिष्ठानों से यू डी टैक्स लेने हेतु अग्रिम कार्यवाही आरम्भ की जाएगी। इस कार्य को लेकर आयुक्त ने कार्यकारी एजेंसी को एक माह में सर्वे पूरा करने का निर्देश दिए हैं जिससे निगम की आय में वृद्धि हो सके। आयुक्त ने कहा कि चुकी अब निगम का दायरा बहुत बढ़ गया है कई क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने होंगे। इस हेतु निगम के पास पर्याप्त बजट की आवश्यकता होगी एवं यह राशि निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से एकत्रित की जाएगी।
आयुक्त की शहर वासियों से अपील, छूट का लाभ ले शहरवासी
गृह कर एवं नगरीय विकास कर में राज्य सरकार द्वारा विशेष छूट प्रदान की जा रही है। छूट को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहरवासियों से अपील की है। आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3 माह पश्चात पुनः और केवल 30 सितंबर तक यह विशेष छूट प्रदान की है जिसका लाभ सभी शहरवासियों लेना चाहिए। ऐसे शहरवासी जो कर देने की श्रेणी में आते है और उनका कर अभी तक बकाया है उन शहरवासियों को इस छूट का लाभ लेना चाहिए। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से आगाह भी किया है कि सरकार द्वारा हर हाल में यह पैसा वसूल किया जाएगा, अच्छा है कि छूट का लाभ लेते हुए शहरवासी अपना बकाया गृह कर एवं नगरीय विकास कर जमा करवा कर शहर के विकास में अपनी भागीदारी देवे।
मंशापूर्ण हनुमान बदनोर की हवेली का इस साल रजत जयंती समारोह, भक्तों का जोश भी 25 गुना
उदयपुर। श्री मंशापूर्ण मित्र मंडल बदनोर की हवेली उदयपुर की ओर से इस साल मंशापूर्ण हनुमान जन्मोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार को भट्टी पूजन किया गया। मित्र मंडल के संरक्षक भूपेश मेहता ने बताया कि भट्टी पूजन के साथ ही 101 कारीगर बालाजी हनुमान के लिए छप्पन भोग प्रसाद तैयार करने में जुट गए है।
हर कारीगर सुबह दूधतलाई में नहा कर फिर बनाता है 56 भोग
मेहता ने बताया कि छप्पन भोग बनाने में पूरी सात्विकता का ख्याल रखा गया है, 101 कारीगरों को 2 जोड़ी कोरे वस्त्र दिए गए है, जिनको पहन कर ही छप्पन भोग बनाया जाएगा। रोज सुबह सभी कारीगर दूधतलाई में स्नान कर धुले हुए वस्त्र पहन कर फिर छप्पन भोग बनाने में लगेंगे और ये भोग हनुमान जी को 23 अप्रैल को जन्मोत्सव के दिन धराया जाएगा।
551 मीटर की पाग धरायेंगे बालाजी को , निकलेगी कलश यात्रा
मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रमो के तहत 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह तक अनवरत चलेगा। 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे महारुद्राभिषेक, 7:30 बजे पंचामृत अभिषेक के बाद 10:30 बजे भव्य पाग महोत्सव के साथ ,कलश यात्रा का आयोजन रहेगा। पाग महोत्सव में मंशापूर्ण हनुमान को 551 मीटर की पाग धराई जाएगी। कलश यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़े, बग्गिया, श्रीराम - बालाजी की विभिन्न झांकिया रहेगा साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।  कलश यात्रा मन्दिर परिसर से राव जी का हाटा, रंग निवास, भटियानी चौहट्टा, जगदीश चौक, घंटाघर, जडियो की ओल होकर वापस मंदिर आएगी।
रोशनी से सजेगा मार्ग, 21 हजार लड्डू का लगेगा भोग
मंशापूर्ण हनुमान के जन्मोत्सव पर घंटाघर से लेकर गुलाब बाग तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। इधर जन्मोत्सव के दिन हनुमान भक्त की ओर से 21000 लड्डू हनुमान जी को भोग स्वरूप धराये जाएंगे।
19 से 23 तक रहेगी रामलीला
राजेश तोषनीवाल ने बताया श्रीराम बरसाना मथुरा वाले ग्रुप की ओर से शुक्रवार 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रामलीला का संगीतमयी मंचन किया जाएगा,, 19 से 22 अप्रैल तक रामलीला विद्या निकेतन बदनोर की हवेली स्कूल परिसर में होगी तो वही 23 अप्रैल को रामलीला का मंचन हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में होगा।
महाप्रसादी संग महाआरती 23 को
भव्य जन्मोत्सव पर हर साल की तरह इस साल भी हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में हनुमान भक्तो के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है,  इस दौरान महाआरती में भी हजारो भक्तगण शामिल होंगे।
उदयपुर। उदयपुर शहर के बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उदियापोल से कलेक्टर निवास तक एलिवेटेड रोड को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा दिए निर्देश की पालना में शुक्रवार को निगम के मिनी मीटिंग हॉल में विधायक ताराचंद जैन, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, सभापति रविंद्र श्रीमाली, युद्धिष्ठर कुमावत, समाजसेवी गोपाल शर्मा, निगम एससी मुकेश पुजारी,  मंजीत सिंह, हितेष सुखवाल, अखिल गोयल, अनिल मेहता, सेवानिवृत अधिकारी अनिल शर्मा, मधुसूदन पांड्या, सतीश श्रीमाली सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। शहर में एलिवेटेड रोड की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पूरा दिन शहर में ट्रैफिक रेंगता है। शहरवासियों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह विषय वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन इसको लेकर नगर निगम द्वारा सकारात्मक पहल कर डीपीआर बनाने का कार्य प्रगतिरत है। वर्तमान में प्रारंभिक तौर पर तैयार प्रोजेक्ट पर शुक्रवार को गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमे सभी अधिकारियों ने अपना अपना सुझाव दिया।
सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रख तैयार हो डीपीआर
एलिवेटेड रोड पर उपमहापौर पारस सिंघवी ने कहा कि न्यायालय द्वारा पूर्व में एलिवेटेड रोड की ड्राइंग को देखते हुए स्टे दिया है। यदि हम इस पर हर दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए डीपीआर कार्य को संपन्न करेंगे तो हमें जरुर सफलता मिलेगी। हमें शहर के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या ना हो इस बाबत भी ध्यान रखना होगा जहां पर बोटल नेक बन रहे हैं या 90 डिग्री कर्व बन रहे हैं, वहां पर इस तरह से नक्शे को दर्शाना होगा, जिससे न्यायालय हमारी डीपीआर को प्रथम बार में ही पास कर एलिवेटेड रोड बनाने की अनुमति दे दे। अन्यथा हमें बार-बार न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और जिससे निगम की साख भी घटती है।
डीपीआर में यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शहर की जनता को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो। पहले पर्यटकों की संख्या कम होती थी तब वाहनो के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती थी। वर्तमान में हमारे शहर में बड़ी भारी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं जो बहुत खुशी की बात है,लेकिन हमें भी उन्हें वर्तमान स्वरूप में सुविधाएं मुहैया करानी होगी ,अतः हमें भविष्य को देखते हुए शहर के विकास की ओर अग्रसर होना है। हमें एलिवेटेड रोड हेतु अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ जाए उसकी चिंता नहीं है लेकिन कार्य तकनीकी रूप से सही होना चाहिए
कर्व कम करने 12 मीटर का बनेगा रोड
शुक्रवार को आयोजित बैठक में विशेषज्ञ द्वारा तय किया गया कि प्रस्तावित एलिवेटेड रोड 12 मीटर की बनाई जाएगी जिससे वाहनों की गति एवं कर्व में कोई तकनीकी कमी नहीं रहे। महापौर गोविंद सिंह टाक ने स्पष्ट किया कि 12 मी लेन शहर की आंतरिक इलाकों में हर तरह तकनीकी रूप से  उत्तम रहेगी।
सूरज पोल, देहली गेट और अश्विनी बाजार का फिर से होगा मौका निरीक्षण
शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में उपस्थित सदस्यो द्वारा तय किया गया कि एक बार सूरजपोल, देहली गेट एवं सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तक का मौका निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही जहां पर एलिवेटेड रोड प्रारंभ एवं संपूर्ण होगी वहां की स्थिति के बारे में भी अवगत होंगे जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार को कोई कमी नहीं रहे। बैठक में अश्वनी बाजार में एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक नीचे उतरने पर भी चर्चा की गई क्योंकि अश्वनी बाजार में पहले ही अत्यधिक मात्रा में ट्रैफिक का दबाव रहता है।
भूमि अवाप्ति को लेकर भी हुई चर्चा
नगर निगम द्वारा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सूरजपोल के साथ ही देहली गेट के पास भूमि अवत्ति को लेकर चर्चा की गई। सूरजपोल में जहां बोतल नेक बन रहा है वहां पर भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसको देखते हुए योजना बनाई जाएगी। यदि जनहित को लेकर कोई भूमि अवाप्त करनी होगी तो आपसी सामंजसय बनाकर उसे लिया जाएगा।
लंबाई बढ़ाने पर होगा विचार
नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि डेमो के दौरान सतीश श्रीमाली द्वारा सुझाव दिया कि फ्लाइओवर को सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से भी आगे तक ले जाया जाए जिससे वाहनों और स्टेशन से बाहर आने वाले लोगों के लिए समस्या नहीं हो। शहर में आने वाले लोगों को स्टेशन से बाहर निकलते ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से उपलब्ध हो जाए। यदि इसकी लंबाई स्टेशन के मुख्य द्वार के ठीक बाहर छोड़ी जाएगी तो यहां अन्य साधन मिलना आसान नहीं होगा और यह एक्सीडेंट जोन भी बन सकता है। ऐसे में यहां एक बार फिर मौका मुआयना करने का निर्णय लिया गया है।
जल्द तैयार होगी डीपीआर
बैठक में कार्यकारी एजेंसी ने बताया कि सभी आवश्यक कार्यवाही संपूर्ण होने के पश्चात अंतिम डीपीआर तैयार की जाएगी। हालांकि लंबाई बढ़ने से लागत भी बढ़ेगी।  फाइनल डीपीआर तैयार होने के साथ ही इसे कोर्ट में स्वीकृति के लिए पेश कर दिया जाएगा।
उदयपुर के प्रताप नगर थाना स्थित क्षेत्र में कॉटन मिल के पास एक बेकरी में बड़ा हादसा हुआ है। इलाके में एक बेकरी में आग लग गई है ,जिसमें एक कर्मचारी के जिंदा जलने की खबर आई है, वही दो अन्य व्यक्ति भी आग से झुलस कर घायल हो गए हैं । बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई है, हालांकि आग लगने का के कारणों का वास्तविक पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
आग लगने की सूचना पर मौके पर तुरंत दो फायर ब्रिगेड पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगी । फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की लगातार कार्यवाही,पहली बार प्लास्टिक बेचते हुए कार को किया जब्त,1 क्विन्टल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त
उदयपुर। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में गंभीर है, आयुक्त खन्ना द्वारा बार-बार शहरवासियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग से भी अपील की गई है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें फिर भी कई व्यापारी अभी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं एवं बेच रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को निगम द्वारा एक बार फिर औचक कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से भी अधिक मात्रा में प्लास्टिक की थैली एवं कार में प्लास्टिक थैली रखकर बेचने के जुर्म में निगम द्वारा पहली बार कार को भी जब्त किया गया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है। उदयपुर शहर में बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते नगर निगम उदयपुर द्वारा अभियान के तहत बुधवार निगम पुलिस निरीक्षक  मांगीलाल डांगी ने मय जाब्ते सविना सब्जी मण्डी पहुंचे। जहां सब्जी मण्डी के बाहर सरस पार्लर के सामने रोड़ पर लोहे के केबिन पर जमना साहु उपस्थित मिली। साहु द्वारा केबिन में प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग सब्जी बेचने वाले थैला चालक व अन्य ग्राहको को विक्रय के लिए रखे हुए थे। केबिन की तलाशी सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग को प्लास्टिक के 3 बैग में भरा गया जिनका वजन 84 किलो 100 ग्राम हुआ जिसे जब्त करने की कार्यवाही की गई।  इसी के साथ टीम द्वारा सविना सब्जी मण्डी क्षेत्र में ही एकलिंग नाथ सब्जी भण्डार में अजय सचदेवा द्वारा ग्राहको को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग में ग्राहको को फल व सब्जी भरकर विक्रय की जा रही थी। तलाशी पर 5 किलोग्राम प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये।
प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचते कार को किया जब्त।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार टीम द्वारा सविना सब्जी मण्डी सरस पार्लर के बाहर ही एक कार जिसका नम्बर RJ-27 CL7566 था जिसमें प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का विक्रय किया जा रहा था, सूचना पर टीम कार के पास पहुंची। कार के पास एक व्यक्ति मिला जिसने पुछताछ पर अपना नाम राहुल बाबेल बताया। बाबेल की कार में प्रतिबन्धित प्लास्टिक की सूचना पर कार के पिछे की सीट पर प्लास्टिक कट्टो के ऊपर कपडे की बेडशीट से ढक रखा था। कार की तलाशी लेने पर कार के पिछे की सीट पर रखे प्लास्टिक कटटो में काले, हरे व सफेद रंग की सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग मिले। कार के पिछे डिक्की में प्लास्टिक कैरी बैग के पैकेट मिले। सभी प्लास्टिक कैरी बैग बाहर निकाल कर प्लास्टिक कटटो में भरे गये जिनका वजन 91 किलो 200 ग्राम हुआ। प्लास्टिक कैरी बैग व प्लास्टिक कैरी बैग परिवहन में उपयोग ली जा रही कार दोनों को जब्त किया गया।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही ।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति अथवा व्यापारी द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बेचान किया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्य की जाएगी।
ज्योतिष में पर्यावरणीय सहभागिता
दिनांक 24 अगस्त 2025 रविवार को नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान उदयपुर की तरफ से एक वनभ्रमण एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम बैजनाथ शिव मंदिर सीसारमा परिसर में रखा गया ।
इस कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा विधिक सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एन के सिंह राठौड़ एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश आमेटा तथा संस्थान के अध्यक्ष श्री भगवती शंकर व्यास थे ।
संस्थान के सचिव गणेश लाल नागदा ने कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी मंचासीन सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख माल्याअर्पण और दीपक अगरबत्ती कर पूजन कार्य कराया गया ।
प्रारंभ में संस्थान के अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का शाब्दिक तथा पगड़ी व उपरणे के द्वारा सम्मान किया गया ।
संगोष्ठी का उद्देश्य पर्यावरणीय दृष्टिकोण से नक्षत्रों के निर्धारित पेड़ पौधों को रोपना और उनका समयानुसार संरक्षण करना था ।सभी ने विषय पर अपने-अपने विचार साझा किये।
ये पौधे जातक के जन्म नक्षत्र के अनुसार यदि घर में ही गमले में या सुविधाजनक स्थान पर बुवाई कर संरक्षण किया जाए तो जातक का जीवन सुखमय बना रहता है ।
संस्थान में कुल 85 सदस्य हैं जिन में से साठ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । संस्थान में अधिकतर सदस्य सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी हैं जो अपने समय को ऐसे कार्यक्रमों में अपनी भागिता मन से निभा रहे हैं । अंत में सभी का यथा योग्य सम्मान किया गया एवं सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर संगोष्ठी का समापन किया ।
जम्बूद्वीप सोसायटी, उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया
उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर जम्बूद्वीप सोसायटी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य माननीय श्री अखिलेश जी भटनागर ने संपन्न किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने पत्रकार श्री दिनेश जी भट्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देशवासियों से एकता और प्रगति के पथ पर चलने का आह्वान किया।
सोसायटी के अध्यक्ष श्री रवि जी मोर्डिया, उपाध्यक्ष श्री अनिल जी सिंघटवाडिया एवं श्री आलोक जी भट्ट, मंत्री श्री भूपेंद्र जी मेहता, कोषाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र जी टाक समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्य और उनके परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक एवं प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम में जम्मू द्वीप सोसाइटी और समाज से जुड़े वरिष्ठ जनों का ओपरणा उडा कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने देश की समृद्धि एवं अखंडता के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत  उदयपुर शहर के प्रमुख स्थानों की हो रही सजावट
उदयपुर। नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत शहर के प्रमुख चौराहा एवं इमारत की भव्य रूप से सजावट की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त तक अनवरत जारी रहेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत शहर के प्रमुख चौराहा एवं इमारत को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है, साथ ही टेंट एवं फूलों से भी सजाया गया है। शहर में यह अभियान व्रत स्तर पर सफल हो इसको लेकर नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान को मिल रहा शहरवासियों का समर्थन
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के तहत शहर वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शहर वासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।
हर घर तिरंगा के तहत उदयपुर नगर निगम कर रहा कई कार्यक्रम : झीलों की सफाई, मच्छजनित बीमारियों की रोकथाम, रंगोली सजावट, जनजागरण आदि कार्यक्रम हो रहे आयोजित
उदयपुर। नगर निगम द्वारा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने इस अभियान को सफल बनाने को लेकर निगम के सभी शाखा प्रभारीयो को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया है इसके तहत शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक अनवरत जारी रहेंगे।
यह कार्यक्रम होंगे आयोजित
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में शहर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी  के निर्देशन में महिला एवं स्वयं सहायता समूह की भागीदारी से सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर रंगोली द्वारा सजावट, वोकल फॉर लोकल एवं आरआरआर को बढावा देने हेतु मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। तिरंगा रंग से बने उत्पाद जैसे कपड़े, मैकअप, राखी आदि का प्रदर्शन कर, स्वास्थ्य / एमएसआजीवाऐं शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं निगम विद्युत शाखा द्वारा तिरंगा थीम पर लाईट द्वारा मुख्य मार्गों व चौराहों की साज-सज्जा की जाएगी,  शहर में प्रमुख स्थानों पर सेल्फी बुथ को तैयार कर स्थापित करवाए जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य शाखा द्वारा झीलों की सफाई, घाटों की सफाई, प्रमुख मार्गो की सफाई एवं जहां पर भी सफाई कर्मचारी सफाई करेंगे वहां पर रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश देंगे।
आयुक्त की शहर वासियों से अपील नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत अपील करते हुए कहा है कि यह अभियान केवल नगर निगम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए सभी शहारवासी इस अभियान में अपना सहयोग कर इसको सफल बनाएं। शहरवासी प्रण ले की घर के आसपास गंदगी नहीं रखेंगे एवं  शहर की स्वच्छता में निगम द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उसने सहयोग करेंगे।
विश्व आदिवासी दिवस पर श्रमजीवी महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. एकता हुसैन ने स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रोफेसर मलय पानेरी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस यूएनओ द्वारा 1994 में सर्वप्रथम मनाया गया। सरकार द्वारा आदिवासियों को समय-समय पर कई योजनाएं लागू कर प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही बताया कि सरकार ने आदिवासियों के लिए विशेष रूप से संवैधानिक अधिकारों को लेकर अपनी विरासत बढ़ाने का कार्य किया |
राजस्थान में सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना भी की जो संवैधानिक मूल्य के आधार पर कार्य कर रहा है। जनजाति उप योजना क्षेत्र, टीएसपी, टाडा और माडा जैसी योजनाओं से जनजातियों को लाभान्वित कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद और अनुसूचियां को बताते हुए पांचवी अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अधिकारों के बारे में भी चर्चा की।
सरकार द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, उप योजना जनजाति कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, अस्पृश्यता निवारण कानून, नागरिक अधिकार कानून, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में विशेष चर्चा कर व्याख्यान में उपस्थित गणमान्यों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर डॉ. एकता हुसैन ने उनकी संस्कृति के बारे में बताया कि हमको जनजातीय आदिवासियों से सीखना चाहिए कि किस तरीके से एकजूट होकर रहा जाता है क्योंकि आदिवासी सिर्फ परिवार के बारे में ही नहीं सोचते बल्कि संपूर्ण समुदाय के हितों की भी रक्षा करते हैं और उनके हित भी सोचते हैं। एकेडमिक निदेशक डॉ. हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि जनजातियों की परिभाषा को ऐतिहासिक परिपेक्ष के अनुसार अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सी एल भगोरा ने किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज रावल एवं शोधार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ रानी प्रभा, डॉ कुसुम डॉ.ममता पानेरी, डॉ ममता पुरबिया, डॉ. शाहिद हुसैन, डॉ आरती, डॉ लवली, डॉ .मोनिका आदि उपस्थित थे।
निगम जब्त करेगा एवीवीएनएल ठेकेदार की मशीनें,बिना सूचना के पेड़ों की करते है छंगाई,कई दिनों तक पड़ा रहता है कचरा, निगम को मिलती है उलाहना
उदयपुर। नगर निगम अब बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना के पेड़ छांगकर कचरा फैलाने जैसी लापरवाही के चलते ठेकेदार की मशीन जप्त करने का फैसला लिया है। बिजली विभाग का ठेकेदार बिना सूचना के पेड़ों की छगाई कर कचरा वही डाल देता है जिसका उल्लाहना शहरवाशियो द्वारा नगर निगम को दिया जाता है।
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग में विद्युत खबो एवं विद्युत तारों के पास खड़े पेड़ों की छंगाई ठेकेदार द्वारा करवाई जाती है। लेकिन ठेकेदार द्वारा अपनी मनमर्जी से एवं नगर निगम को बिना सूचना दिए पेड़ों की छंगाई कर कचरे को वहीं फेंक दिया जाता है, निगम में जानकारी के अभाव में यह कचरा कई समय तक नियत स्थान पर ही पड़ा रहता है जिससे आमजन को भारी समस्या रहती है। कई बार बिजली विभाग को पत्र देने के उपरांत भी ना ही बिजली विभाग द्वारा कभी सूचना दी गई ना ही संबंधित ठेकेदार को किन शर्तों पर कार्य दिया गया है उसकी जानकारी दी गई।
नहीं दी ठेकेदार के शर्तों की जानकारी
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोल एवं तारों के पास खड़े पेड़ों की छंगाई हेतु निविदा जारी की जाती है लेकिन यह निविदा किन शर्तों के आधार पर जारी की गई है इसकी जानकारी नगर निगम द्वारा तीन बार पत्र लिखने के उपरांत भी निगम को नहीं दी गई। संज्ञान में आया कि बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की छंगाई के बाद होने वाले कचरे को संबंधित ठेकेदार द्वारा ही उठाने की शर्त भी निविदा में डाली गई है लेकिन शर्तों को पालना नहीं होती है। पत्र लिखने के उपरांत बिजली विभाग द्वारा निगम को अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है जिससे कचरा पड़े रहने से कई बार समस्या होती है। अब निगम ने तय किया है कि जहां पर भी बिजली ठेकेदार कार्य करेगा और कचरा नहीं उठाएगी तो उसकी मशीन जप्त कर निगम कार्यालय में जमा करवा दी जाएगी।
निगम के कहने के बावजूद नहीं करते हैं शटडाउन, संपर्क की शिकायत नहीं हो सकती है दूर
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर वासियों को अपने घरों के आसपास पेड़ों को लेकर जब भी समस्या होती है तो वह अपनी शिकायत संपर्क पोर्टल पर भी करते हैं। यह सभी शिकायत निगम को प्राप्त होती है जिस पर निगम को तय समय में शिकायत का निवारण करना होता है। जब निगम पेड़ों की छंगाई हेतु बिजली विभाग को शट डाउन हेतु कहता है लेकिन बिजली विभाग द्वारा कभी भी समय अनुकूल रहते हुए शटडाउन की कार्यवाही नहीं की जाती है ऐसे में पेड़ नहीं छंगने के कारण शहर वासियों को कई तरह की समस्या होती है और संपर्क पोर्टल की शिकायत भी तय समय में दूर नहीं हो पाती है। सरकारी विभागों में सामंजस्य के अभाव के चलते शहर वासियों को भारी समस्या होती है।
शुक्रवार को भी कचरा छोड़ा सड़क पर
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सतनारायण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा पेड़ों की छंगाई करने के पश्चात होने वाला कचरा वही डाल दिया गया था जिसकी जानकारी उनके द्वारा निरीक्षण करने के दौरान मिली।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही, 1 क्विन्टल 51 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त,लगातार जारी रहेगी कार्यवाही - आयुक्त
उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन प्रतिबंध प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर मंगलवार की तर्ज पर बुधवार को भी 1 क्विंटल 51 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां जप्त की गई।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध प्लास्टिक के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश की पालना में निगम द्वारा औचक कार्रवाई कर प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया जा रहा है। इसी तर्ज पर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 51 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां जप्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बाधक है प्लास्टिक
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में प्लास्टिक सबसे बड़ा बाधक है। लोगों द्वारा घरों से गिला एवं सूखा कचरा प्लास्टिक की थैलियां में भरकर सड़क पर फेंक दिया जाता है यही प्लास्टिक सीवरेज चेंबर में फंसकर पानी के बहाव में रुकावट पैदा करता है जिससे चैंबर ओवरफ्लो होते है और पानी सड़क पर फैलता हैं।
सविना सब्जी मंडी के पास हुई कार्यवाही।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मय टीम सब्जी मण्डी सविना के बाहर लगे केबिन का औचक निरीक्षण किया। सड़क पर लगे केबिन पर राहुल बाबेल उपस्थित मिला वहीं केबिन में किराणा सामान के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक केरि बेग काले, सफेद व हरे रंग की छुपाई हुई मिली, साथ ही वहीं अलग-अलग खाचों में रखी थैलियों को जब्त कर प्लास्टिक के 6 कटो में भरा जिनका वजन 1 क्विन्टल 51 किलोग्राम हुआ। पूछताछ  करने पर प्लास्टिक केरिबेग अहमदाबाद के व्यापारी से लाना बताया। आयुक्त ने राहुल बाबेल के विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यावाही करने के निर्देश दिए हैं।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार औचक कार्रवाई की जाएगी एवं जो भी व्यक्ति या व्यवसाई प्रतिबंधित प्लास्टिक का  उपयोग करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आयुक्त ने एक बार फिर शहरवासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है।
प्रताप नगर में निगम की बड़ी कार्यवाही,अवैध मंजिल को किय पंचर,कोर्ट से भी नहीं मिली राहत,आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही
उदयपुर। नगर निगम द्वारा मंगलवार को प्रताप नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिना स्वीकृति के निर्माण की गई अवैध मंजिल की छत को पंचर किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिना स्वीकृति के निर्माण की गई अतिरिक्त मंजिल की छत को पंचर किया गया। निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार प्रताप नगर ई क्लास निवासी भरत सेनानी द्वारा प्रथम तल पर गैर कानूनी रूप से अतिरिक्त मंजिल का निर्माण करवा दिया गया था निगम के संज्ञान में आने पर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित को तीन नोटिस दिए गए लेकिन नोटिस का कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इसी को लेकर नगर निगम द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध मंजिल की छत को पंचर किया गया। कार्यवाही के दौरान निगम राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा के साथ निगम दस्ता मौजूद रहा।
कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि परिवादी द्वारा नगर निगम से मिले नोटिस पर न्यायालय की शरण ली गई। न्यायालय में नगर निगम का ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखा जिस पर न्यायालय ने राहत नहीं देते हुए स्थगन आदेश देने के लिए मना कर दिय।
आयुक्त ने की अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहरवासी बिना स्वीकृति के निर्माण नहीं करे व अपने निर्माणाधीन मकान अथवा वाणिज्यिक प्रतिष्ठान नगर निगम से मिली स्वीकृति अनुसार ही निर्मित करें जिससे उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। निगम द्वारा बार-बार अपील करने के उपरांत भी कई लोगों द्वारा अवैध निर्माण  किए जा रहे हैं जिन पर निगम द्वारा कभी भी करवाई की जा सकती है।
प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर उदयपुर नगर निगम की बड़ी कार्यवाही,एक ही स्थान से मिला 3 .37 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक, निगम ने किया जब्त
उदयपुर। नगर निगम द्वारा मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक प्रतिष्ठान पर छापा मार 3 क्विंटल  प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों को जब्त किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरि बेग के भण्डारण, विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन उदयपुर शहर में लगातार प्लास्टिक केरि बेग का उपयोग बढ़ रहा है इसी को देखते हुए निगम टीमों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निर्देश की पालना सूचना पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा व टीम द्वारा कालका माता रोड़ नवदीप स्कुल की गली में पी. के. डेयरी इक्युबमेंट नामक दुकान पर पहुंची। दुकान पर बलदेव गुजर उपस्थित मिला जहां पर तलाशी ली गई। तलाशी में दुकान के पास के कमरे में 12 प्लास्टिक कट्टों में 3 क्विन्टल 37 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त की गई। पूछताछ पर दुकान पर उपस्थित बलदेव ने उक्त प्लास्टिक केरि बेग दुकान मालिक पंकज गुर्जर द्वारा बाहर से मंगवाना बताया गया।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि निगम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरि बेग का बडा स्टॉक रखने वालो के विरूद्व कार्यवाही की जावेगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग प्राईवेट बसों में अहमदाबाद से लाने की जानकारी प्राप्त हुई है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में आसूचना संकलन कर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग की जब्ती व विधिक कार्यवाही की जायेगी। शहरवासी भी जानकारी प्राप्त होने पर सूचना निगम में भिजवावे जिससे निगम द्वारा कार्यवाही की जा सके।
निगम आयुक्त ने किया पंपिंग स्टेशन एवं पिछोला झील के घाटों का निरीक्षण,स्टेशन की प्रक्रिया के बारे में ली जानकारी,जलीय घास को हटवा डस्टबिन लगाने के दिए निर्देश
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त ने  मंगलवार को शहर के सीवर पंपिंग स्टेशन के साथ पिछोला झील के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना मंगलवार सवेरे शहर के सीसारमा, नाथी घाट, महाराज घाट व नागा नगरी सीवर पंपिंग स्टेशन के निरीक्षण हेतु पहुंचे इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी भी उपस्थित रहे ।
आयुक्त खन्ना ने सभी पंपिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त कर वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। पंपिंग स्टेशन के माध्यम से किस प्रकार सीवर के पानी को झीलों में जाने से रोका जाता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की।
वर्षा के दौरान रखे विशेष ध्यान, चैंबर साफ रखने के दिए निर्देश
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को निरीक्षण के दौरान कुछ पंपिंग स्टेशन के चेंबर में गंदगी पाई गई जिसे तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा के दौरान पानी की आवक ज्यादा होती है इसलिए पंप बंद नहीं हो एवं आए हुए पानी की समुचित निकासी हो सके इसको लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पिछोला झील के घाटों का किया निरीक्षण, हटवाई जलीय घास
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना मंगलवार को पिछोला झील के गणगौर घाट, अमराई घाट  पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था और पुख्ता करने की निर्देश दिए। आयुक्त ने पानी के किनारे जलीय घास को देखकर नाराजगी व्यक्त की जिस पर संबंधित अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि यह घास ने नए पानी के साथ बहकर आती है और किनारे पर जमा हो जाती है। आयुक्त ने घास को तुरंत हटाने की निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि यह स्थान पर्यटकों का सबसे अधिक आकर्षित करने वाला स्थान है इसलिए यहां पर सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
गणगौर घाट पर लगेंगे डस्टबीन
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को गणगौर घाट के निरीक्षण के दौरान डस्टबिन नहीं दिखाई दिए जिस पर उन्होंने डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि पर्यटक एवं शहर वासी यहां खाने की चीज अपने साथ में लेकर आते हैं खाने के उपरांत कचरा डालने हेतु उन्हें किसी निश्चित स्थान की जरूरत होती है यदि हम डस्टबिन उपलब्ध करवाते हैं तो अन्यत्र कचरा नहीं मिलेगा।
हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जन सैलाब,पहले दिन मेलार्थियों ने जमकर उठाया लुफ्त,आज मेले में रहेगा दुनिया की आधी आबादी का राज,पहली बार शहर की कोई भी महिला लहरिया प्रतियोगिता में ले सकेंगी भाग
उदयपुर 24 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध जिलों की नगरी उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी व फतहसागर झील किनारे हरियाली अमावस्या का 2 दिवसीय मेला गुरुवार से शुरू हुआ।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना  ने बताया कि गुरुवार को मेले के पहले दिन महिलाओं एवं पुरुषों का प्रवेश रहा वही शुक्रवार को मेले में केवल महिलाओं का प्रवेश रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समा बाँधा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना  ने बताया कि फतह सागर पाल पर मेलार्थियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र, लोक कला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली, राजस्थानी गीत, कालबेलिया डांस आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस ने अपने बैंड के माध्यम से मनमोहक धुन बजाकर सभी का मनोरंजन किया।
शुक्रवार को होगा केवल महिलाओं का मेला,पुरुषों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
पहली बार लहरिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी निगम कर्मचारी और शहर की चयनित महिला।
हरियाली अमावस्या पर्व पर आयोजित मेले के दूसरे दिन केवल महिलाओं के लिए मेला आयोजित किया जाएगा जिसमे पुरुषों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा। सहेलियों की बाड़ी मार्ग पर महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही पहली बार  लहरिया प्रतियोगिता में निगम की महिला कर्मचारी एवं सफाई  कमचारियों के साथ शहर की कोई भी महिला जो निगम की बनाई टीम द्वारा चयनित की जाएगी वह भाग ले सकेंगी। आयुक्त खन्ना के अनुसार प्रतियोगिता शुक्रवार को शाम 4  बजे आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सभी महिलाओं को विशेष रुप से रंग बिरंगे लहरिया पहनकर भाग लेना होगा।
पहली बार आम महिला लेंगी लहरिया प्रतियोगिता में भाग
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित होने वाले हरियाली अमावस्या मेले के दूसरे दिन महिलाओं की मेले में आयोजित होने वाली लहरिया प्रतियोगिता में शहर की कोई भी महिला भाग ले सकेंगी। इस हेतु वह महिला जो उदयपुर शहर की निवासी हो को सहेलियों की बाड़ी रोड सोनी हॉस्पिटल के सामने नगर निगम मेला कार्यालय में पहुंचकर एक फॉर्म को भरना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महिला को लहरिया पहन कर आना अनिवार्य होगा एवं निगम द्वारा तय किए सभी मापदंड पूरा कर चयनित होने वाली महिला इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। निगम आयुक्त खन्ना ने चयन समिति का गठन भी किया है जिसमें शशि बाला सिंह, श्रद्धा जैन एवं सुचिता कोठारी को सम्मिलित किया गया है। निगम आयुक्त ने शहर की महिलाओं से अपील की है कि जो भी महिला लहरिया प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह सोनी हॉस्पिटल के सामने नगर निगम मेला कार्यालय में पहुंच कर संपर्क करें।
रंग बिरंगे परिधानों में पहुंचे मेलार्थी
नगर निगम द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या मेले में शहर वासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष भी रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पहुंचे जहां पर उन्होंने पुपाड़ी बजाकर मनोरंजन किया। महिलाओं ने अपने मोबाइल में सेल्फी लेकर, फोटो खींचकर इस मेले की याददाश्त को हमेशा के लिए संजो कर रखा।
सुरक्षा व्यवस्था का रहा खास इंतजाम,45 गुम हुए बच्चो को फिर मिलवाया परिजनों से
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता के साथ साथ होमगार्ड जवानों का भी विशेष तौर पर सहयोग लिया गया। मेले में सादी वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया। मेले में परिजनों से बिछड़े 45 बच्चो को फिर से अपने परिजनों से मिलवाया गया, इस कार्य हेतु नगर निगम की एक टीम अलग से रखी गयी। गुमशुदा बच्चो को परिजनों के सुपुर्द करते समय निगम कर्मचारियों द्वारा बच्चे के साथ परिजन का फोटो लेकर फिर बच्चे को सोपा गया।
निगम प्रशासक एवं निगम आयुक्त ने दिया शहरवासियों का धन्यवाद
नगर निगम प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना  ने मेले में समुचित व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग हेतु शहरवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग इतना बड़ा मेला निर्विग्न संपूर्ण नहीं हो सकता है।
रात्रि 10 बजे तक आयोजित हुआ मेला
जिला प्रशासन द्वारा हरियाली अमावस्या मेला आयोजन का समय रात्रि 10:00 बजे तक तय किया था। इसको लेकर मेला कार्यालय से माइक द्वारा 9:30 बजे से ही सभी दुकाने एवं झूलो दोनों में ग्राहकों हेतु बंद करने के निर्देश जारी किए गए जिससे मेला 10:00 बजे तक खत्म किया जा सके।
सफाई हेतु लगाए अतिरिक्त कार्मिक
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मेले की समुचित सफाई व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को विशेष निर्देश दिए गए। मेला स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्त कर समय-समय पर सफाई करवाई गई ,साथ ही रविवार रात्रि को संपूर्ण मेला स्थल को साफ करवाकर कचरा संग्रहण वाहनों से कचरा हटाया गया।
व्यवस्था में रहे मौजूद
निगम की तरफ से हरियाली अमावस्या मेला की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के साथ निगम उपायुक्त दिनेश मंडोवरा, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी,राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा, कार्मिक विनोद अग्रवाल, जितेंद्र मेघवाल, प्रदीप वैष्णव, घनश्याम गमेती आदि मुस्तैदी से डटे रहे।
अतिक्रमण के विरोध में निगम की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, टेंट लगाकर लगाया राखी बाजार निगम ने किया जब्त, मल्लाह तलाई पर भी हुई बड़ी कार्रवाई,सार्वजनिक स्थान पर लगाया टेंट तो टैंट व्यापारी के खिलाफ भी होगी कार्यवाही
उदयपुर। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अतिक्रमण ध्वस्त कर अतिक्रमियों को अतिक्रमण नहीं करने की सीधी हिदायत दी गई है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि त्यौहारी समय को देखते हुए उदयपुर शहर में सार्वजनिक सड़को से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को हिरण मंगरी सेक्टर 3 कनक हॉस्पिटल के सामने सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर करीब 500 वर्गफीट क्षेत्र में टेन्ट लगाकर अवैध रूप से के पी राखी बाजार लगाया गया। प्रीति पत्नी भूपेन्द्र द्वारा लगाये गये उक्त राखी बाजार के टेन्ट को हटा टेन्ट के लोहे के स्ट्रक्चर को धारा 245 नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत जब्त किया गया। उक्त टेन्ट अभिषेक टेन्ट हाउस हिरण मंगरी सेक्टर 04 से किराये पर लगवा कर राखी बाजार सड़क पर लगाया गया था। अतिक्रमण। मामले में प्रीति व टेन्ट मालिक के विरूध धारा 245 नगरपालिका अधिनियम 2009 कार्यवाही की जावेगी।
मल्लाह तलाई पर भी हुई बड़ी कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सुभाष चौक के पास अहमदाबादी जायका फ्राई सेन्टर द्वारा नगर निगम की अनुज्ञा के बिना मांसाहार विक्रय किया जा रहा था इसी के साथ सार्वजनिक सड़क पर भी अतिक्रमण किया गया था जिसकी शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई। अफसर आलम के अहमदाबादी जायका फ्राई सेन्टर दुकान के बाहर सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर रखी गई पांच गैस की टंकी, दो स्टील काउन्टर, एक लोहे का काउन्टर, एक लोहे की कड़ाही, एक गैस भट्टी धारा 245 राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के तहत जब्त की गई। आयुक्त ने विशेष तौर पर सभी मांसाहार विक्रेता को नगर निगम से अनुज्ञा प्राप्त कर ही व्यवसाय करने की अपील की है।
आयुक्त ने फिर की अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से एक बार फिर सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। आयुक्त के कहा कि विगत कुछ समय से त्योहारों के समय सार्वजनिक सड़क पर टेन्ट लगाकर मिठाई के काउन्टर लगाने, पटाखे बेचने का काउन्टर लगाने, राखी बाजार लगाने का प्रचलन बढ़ा हैं। किराये पर टेन्ट लगाकर सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक गतिविधिया की जा रही हैं। सार्वजिनक सड़क पर टेन्ट लगाकर व अन्य तरिके से अतिक्रमण से आम जनता को त्योहारो के समय यातायात बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। त्योहारों के समय आम जनता का आवागमन अधिक रहने से सड़कों पर यातायात का दबाव रहता हैं। त्योहारों के समय नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर टेन्ट लगाकर व अन्य तरिके से व्यवसाय करने की कोई स्वीकृति / अनुज्ञा नहीं दी जाती हैं। इस संबंध में समस्त टेन्ट व्यवसाईयों से अनुरोध है कि व्यावसायिक गतिविधियो के लिए अपने टेन्ट किराये पर सार्वजनिक सड़कों पर किराये पर नहीं लगावें। सड़को पर लगाये गये टेन्ट व्यापारियों द्वारा स्वयं के स्तर पर हटा लिये जावें। अन्यथा टेन्ट जब्त कर टेन्ट व्यवसाई के विरूध कार्यवाही की जावेगी ।
मदार नहर की सफाई का कार्य शुरू,नहर सफाई का कार्य जल्द पूर्ण करने बॉब केट मशीन का उपयोग
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर बॉब केट मशीन द्वारा रविवार से मदार नहर की सफाई का कार्य शुरू करवाया गया जो सफाई पूर्ण होने तक अनवरत जारी रहेगा।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मदार नहर का कुछ हिस्सा सफाई से वंचित रहा गया था रविवार से उसकी सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। नहर को जल्द साफ करने के उद्देश्य से कुशल सफाई कर्मचारियों की गैंग को बॉब केट मशीन के साथ नहर में उतरा गया है। नहर में जमा कचरा संग्रहण करने के पश्चात जेसीबी मशीन के सहायता से बाहर निकाल कर ट्रैक्टर डंपर के माध्यम से हटाया जाएगा। आयुक्त खन्ना के निर्देश पर अधिशासी अभियंता लखनलाल बैरवा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली के देखरेख में रविवार को बॉब केट मशीन मदार नहर में उतारकर सफाई का कार्य प्रारंभ करवाया गया। दोनों अधिकारियों को अगले 3 दिन में सफाई का कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं जिससे मदार नहर में जमा गंदगी को फतहसागर में प्रवेश करने से रोका जा सके।
निगम आयुक्त ने किया कचरा प्वाइंट का औचक निरीक्षण,व्यवस्था सुधारने को लेकर दिया 7 दिन का समय,सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई,सफाई के बाद निगम में भेजने होंगे फोटो,सफाई को लेकर आयुक्त ने की शहरवासियों से अपील
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निगम अधिकारियों ने साथ शहर के विभिन्न कचरा सेंटरों का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, निरीक्षण में कुछ स्थान पर लापरवाही मिलने पर आयुक्त ने 7 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
119 कचरा प्वाइंट है शहर में
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में 119 स्थानों पर कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं यहां से कचरे को बड़े वाहनों के माध्यम से नगर निगम के डंपिंग यार्ड पर निस्तारण किया जाता है। यह कार्य निगम द्वारा निजी संस्था को दिया गया है इसी व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर कुछ स्थानों खामी मिलने पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।
कुछ प्वाइंट पर मिली कमियां, 7 दिन का दिया समय
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा कचरा प्वाइंट का औचक निरिक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कुछ प्वाइंट पर कचरा उठाने के बाद में भी कचरा पड़ा हुआ पाया गया जो की सफाई व्यवस्था की दृष्टि से उपयुक्त नहीं है। कार्यकारी एजेंसी को भी यह निर्देश है कि कचरा प्वाइंट पर कचरा नहीं मिलना चाहिए इसके उपरांत सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, जिस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को अगले सात दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
7 दिन पश्चात होगा पुनः निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था का सात दिन पश्चात पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा यदि अगले निरीक्षण में किसी भी कचरा प्वाइंट पर सफाई व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह से कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सफाई के पश्चात भेजने होंगे फोटो
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निरीक्षण के पश्चात स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिए हैं कि कचरा पॉइंट पर सफाई होने के पश्चात कार्यकारी एजेंसी को कचरा प्वाइंट का फोटो नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी या स्वास्थ्य निरीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने होंगे जिससे यह सिद्ध हो सके की सफाई किस समय संपूर्ण की गई है और कचरा पूरा उठाया गया है।
आयुक्त ने की शहरवासियों अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहां की शहर वासी अपने घर से गिले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही निस्तारण करें, यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंक रहा है तो उसे ऐसा नहीं करने हेतु प्रेरित करें, इसी के साथ उदयपुर शहर को सुंदर और स्वस्थ्य बनाने नगर निगम जो प्रयास कर रहा है उन कार्यों में भी अपना सहयोग प्रदान करे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा शहर के कचरा प्वाइंट निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार, अखिल गोयल, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उदयपुर: सीएमएचओ कार्यालय में 1.50 लाख की रिश्वत के साथ अधिकारी गिरफ्तार!
जयपुर, 4 जुलाई को उदयपुर में बडी कार्रवाई की गई, जिसमें सीएमएचओ कार्यालय के एक अधिकारी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी अशोक डामोर ने एक अस्पताल संचालक से लाइसेंस नवीकरण के एवज में 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 1.50 लाख रुपये पहले ही अदा कर दिए गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जयपुर की टीम ने शुक्रवार को 1.50 लाख रुपये के साथ उसे रंगे हाथों पकड़ा। अशोक डामोर की इस भ्रष्टाचार की घटना से सीएमएचओ कार्यालय की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना का विवरण सामने आने पर पता चला कि डामोर ने एक निजी अस्पताल के संचालक (परिवादी) से औचक निरीक्षण में खामियां निकालकर उसके लाइसेंस को निरस्त न करने के एवज में 2.5 लाख रुपये की मांग की थी। परिवादी की मिन्नतों के बाद आरोपी 2 लाख रुपये पर सहमत हो गया। शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन किया और रिश्वत की पुष्टि होने पर जाल बिछाया गया।जांच में सामने आया कि डामोर पहले ही परिवादी से 50 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद एसीबी ने बाकी 1.50 लाख रुपये देकर परिवादी को डामोर के पास भेजा। लेन-देन के दौरान इशारा मिलते ही टीम ने उसे दबोच लिया और उसके हाथों की धोवन भी की गई।अब एसीबी की टीम आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जहां अवैध लेन-देन के सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने मंगलवार रात्रि को हुई तेज बारिश के दौरान जल भराव क्षेत्र का दौरा कर फिर से पानी नहीं भरे ऐसी कार्यवाही प्रारंभ कर स्थानीय निवासियों को राहत पहुंचाई है।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सायंकाल से देर रात्रि तक लगातार भारी बारिश हुई थी, इसको लेकर शिकारवाडी एवं रामपूरा क्षेत्र में जल भराव की शिकायतें प्राप्त हुई थी। शिकायतों पर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने बुधवार सवेरे ही नगर निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी के साथ मौका निरीक्षण कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही आरम्भ करवाकर लोगों के राहत पहुंचाई गई।
शिकारवाडी में खुदवाई नाली
निगम आयुक्त राम प्रकाश को जल भराव की शिकायत मिलने पर बुधवार सवेरे सर्वप्रथम शिकारवाडी स्थित उस स्थान पर पहुंचे जहां पर रात्रि को जल भराव होने के कारण लोगों को समस्या हुई थी। मौका निरीक्षण करने पर संज्ञान में आया की नाली नहीं होने के कारण ही जल भराव की समस्या हो रही है, जिस पर आयुक्त ने तुरंत जेसीबी की सहायता से नाली बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त स्वयं जेसीबी आने तक मौके पर ही उपस्थित रहे एवं कार्य आरम्भ होने के पश्चात वहां से रवाना हुए। आयुक्त ने स्थानीय निवासियों को कहा कि अभी अस्थाई राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कच्ची नाली खुदवा कर पानी नहीं भरे ऐसी व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है, जल्द ही आवश्यक कार्यवाही पूरी कर यहां पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा जिससे भविष्य में पानी भरने की समस्या का स्थाई हल हो सकेगा।
रामपुरा कच्ची बस्ती में किया निरीक्षण
निगम आयुक्त राम प्रकाश बुधवार को शहर के जल भराव क्षेत्र के निरीक्षण पर रहे। इस दौरान वह रामपूरा चौराहे के पास स्थित कच्ची बस्ती में पानी भरने की समस्या की जानकारी लेने पहुंचे। निरीक्षण पर आयुक्त को अवगत कराया गया कि यह कच्ची बस्ती माइंस आदि का भराव डाला गया था उस स्थान पर बसी हुई है एवं यह चारों तरफ से जमीन स्तर से नीचे है इस कारण इस बस्ती में भारी बारिश के दौरान जल भराव की समस्या रहती हैं। इस पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी को इसके स्थाई समाधान हेतु निर्देशित किया।
शहर के सभी नालों की हो चुकी है सफाई
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं हो इसको लेकर शहर के सभी छोटे एवं बड़े नालों की सफाई करवाई जा चुकी है। अतिवृष्टि के दौरान यदि कहीं पानी भर भी जाता है तो वह कुछ ही समय में नालो के माध्यम से निकल जाएगा एवं यदि कहीं समस्या आएगी तो मौके पर ही उसका निराकरण किया जाएगा। शहर वासियों को इस वर्ष जल भराव की समस्या से पूरी तरह राहत पहुंचाई जाएगी।
वंदे गंगा अभियान के तहत शहर में संपन्न हुए कई कार्यक्रम,उदयपुर नगर निगम ने किए ऐतिहासिक कार्य,आयुक्त के निर्देश पर संपन्न हुए कार्य
उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आव्हान पर वंदे गंगा अभियान के तहत शहर में नगर निगम द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य संपन्न किए गए जो शहर में एक उदाहरण की तरह प्रस्तुत होंगे।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार के आवाहन पर वंदे गंगा अभियान के तहत शहर में कई कार्य संपन्न किया जा रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को नगर निगम द्वारा शहर की बावडियो की सफाई, रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई का कार्य संपन्न किया गया।
शहर की प्रमुख बावड़ियों की हुई सफाई
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को वंदे गंगा अभियान के तहत शहर की प्रमुख बावड़ियों की सफाई का कार्य संपन्न हुआ। शहर के गुलाब बाग में हनुमान जी मंदिर के पास स्थित जाली वाली बावडी, छतरी वाली बावडी गुलाब बाग के पास प्रथम, छतरी वाली बावडी गुलाब बाग के पास द्वितीय, चीकू वाली बावडी गुलाब बाग के पास प्रथम, चीकू वाली बावडी गुलाब बाग के पास द्वितीय की संपूर्ण सफाई की गई। इस दौरान नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा सहित शहर के 200 से भी अधिक गणमान्य उपस्थित रहे।
महापुरुषों की मूर्तियों को किया साफ
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि वंदे गंगा अभियान के तहत ही शहर में महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई भी करवाई गई। आयुक्त के अनुसार दूधतलाई स्थित माणिक्यलाल वर्मा की मूर्ति, शहीद स्मारक टाउन हॉल स्थित प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा, उदियापोल स्थित महाराणा उदयसिंह जी की प्रतिमा, रेती स्टेण्ड स्थित राणापूंजा जी की प्रतिमा को साफ किया गया। कार्यक्रम के दौरान निगम के उपायुक्त दिनेश मण्डोवरा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेन्द्र श्रीमाली, सुभाष चन्द्र शर्मा, सेक्टर इंस्पेक्टर रीना बिरावत, शेखर शर्मा एवं शहर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की हुई सफाई
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि वंदे गंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर निगम द्वारा शहर की विभिन्न सरकारी इमारत पर लगाए गए रूप टॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की साफ सफाई करवा कर उन्हें व्यवस्थित किया गया। आयुक्त के अनुसार नगर निगम कार्यालय, सामुदायिक भवन गायगी नगर से 5, मिनी ओडिहरियम से 4, फायर स्टेशन, पुरोहितों की मादड़ी, सामुदायिक भवन से 9, सामुदायिक भवन से 12,  स्टेलाइट हास्पीटल हिरन मगरी से 6, SIERT आफिस, संभागीय आयुक्त कार्यालय, राजकीय साध्यमिक विद्यालय से -4 पर लगाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई कर उन्हें व्यवस्थित किया गया जिससे आने वाले मानसून में इनका पूरी तरह उपयोग हो सकेगा। आयोजन में सहायक अभियंता सूतील प्रजापत, कनी. अभियंता मोनिका चौधरी, अपूर्व निगम, रवि जैन, आदित्य आमेटा आदि उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण हेतु तैयार किए 200 गड्ढे
बंदे गंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण हेतु 200 गद्दे तैयार किए गए नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के अनुसार यह गड्ढे दीनदयाल उपाध्याय पार्क में करवाए गए हैं यह कार्य मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों एवं 50 शहरवासियों की सहायत से संपन्न किए गए।
नियम विपरित संचालित वाटिका को निगम ने किया सीज,अग्निशमन सुरक्षा मापदंडों का नहीं रखा ध्यान,लापरवाही पर होगी कार्यवाही-आयुक्त
उदयपुर। नगर निगम द्वारा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करने पर बुधवार को फिर एक वाटिका को सीज करने जैसी सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया, आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर शहर एवं आसपास क्षेत्रों में अग्नि जनित दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए समस्त वाटिकाओं, विवाह स्थलों के परिसरों में अग्निशमन, अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के अध्याय Fire & Life Safety में वर्णित अग्निशमन उपकरणों तकनीकी पेरा मीटर्स के अनुसार सुनिश्चितता के उपरान्त फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र या फायर एनओसी अनिवार्यता का प्रावधान लागू किया गया है। आदेश की पालना में निगम फायर शाखा द्वारा शहर में स्थित समस्त वाटिकाओं में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था हेतु सर्वे किया गया तथा लापरवाही पाने पर संबंधित वाटिकाओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए। लेकिन शहर की कुछ वाटिकाओं ने तीन नोटिस मिलने के उपरांत ना कोई अपना पक्ष निगम में प्रस्तुत किया ओर ना ही फायर सेफ्टी उपकरणों को लेकर कोई कार्य किए। सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर वाटिकाओं को सीज करने की कार्यवाही आरम्भ की गई है।
वृन्दावन ग्रीन्स वाटिका पर हुई कार्यवाही, अन्य पर भी जल्द
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि बुधवार को नेशनल बिल्डिंग कोड 2016 के भाग-4 अनुरूप अग्नि सुरक्षा व्यवस्था हेतु अग्निशमन उपकरण नहीं लगाने एवं सीज से पूर्व जारी समस्त नोटिसो में अपना पक्ष नहीं देने के कारण सीपीएस स्कुल रोड़ स्थित वृन्दावन ग्रीन्स वाटिका को जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 (F) के अनुसार अग्रिम आदेश तक सीज किया गया। साथ ही आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर जल्द ही अन्य वाटिकाओं पर भी ऐसे ही कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
लापरवाही मिलने पर होगी कार्यवाही-आयुक्त
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त योग्य नहीं होगी। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में कई शहरों में बड़ी घटनाएं घटित हो चुकी है जिसमें जान एवं माल की हानि हुई है। उदयपुर शहर में ऐसी घटनाएं घटित नहीं हो इसको लेकर नगर निगम पूरी तरह सजग है। आयुक्त ने शहर के वाटिका संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि संचालक सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखते हुए निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूर प्राप्त करें, जिससे वाटिका के संचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। नागरिकों के जान एवं माल की रक्षा करना केवल नगर निगम का दायित्व ही नहीं है इस कार्य में सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
बुधवार को नगर निगम द्वारा वाटिका सीज कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा आदि भी उपस्थित रहे।
उदयपुर नगर निगम द्वारा शहर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु सघन फॉगिंग अभियान,निगम ने शहर के कई क्षेत्रों में कराई फॉगिंग,निगम आयुक्त ने निर्देश पर 24 वार्डो में अभी तक हुई फॉगिंग
उदयपुर। शहर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम उदयपुर द्वारा विशेष सघन फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर अब तक शहर के 24 वार्डों में फॉगिंग की जा चुकी है, जिसमें शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों, बाजार क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को शामिल किया गया है।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम का उद्देश्य शहर के नागरिकों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों से सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक कदम उठाना है। मौसम परिवर्तन के साथ ही मच्छरों की वृद्धि को देखते हुए निगम द्वारा शहर के प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र में चरणबद्ध रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। अब तक 24 वार्डो में फॉगिंग की जा चुकी है जिसमें  वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36 सम्मिलित है।
इन प्रमुख क्षेत्रों में की गई फॉगिंग
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि अभी तक नया सविना खेडा, सेक्टर 13, हवा मगरी, गोवर्धन विलास 100 फिट रोड, बी ब्लॉक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, युआईटी सामुदायिक भवन, सी.ए. सर्कल, इन्द्रप्रस्थ कॉम्पलेक्स, पलोदड़ा हाउस, सवीना खेडा, अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय, राजपूताना रिसोर्ट, खेडेश्वर महादेव मंदिर सविना खेडा चौराहा, रेती स्टैंड, पारस चौराहा, कृषि मंडी, गवरी चौक, संभवनाथ कॉम्पलेक्स, हाड़ा रानी चौराहा का संपूर्ण क्षेत्र, रेती स्टैंड चौराहा, एलआईसी भवन, हाड़ी रानी चौराहा, जेपी नगर, न्यू स्वामी नगर, संतोष नगर, गायरियावास लिंक रोड, बीएसएनएल आवासीय कॉलोनी सेक्टर 5, झामर कोटड़ा रोड, गायत्री नगर, ब्राह्मण समाज के नोहरा तक का क्षेत्र, प्रताप नगर बायपास, कृष्णा कॉलोनी, लाल मगरी की बस्ती, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 7, हिरण मगरी सेक्टर 7, 8, 9 लिंक रोड, पीपाजी सामुदायिक भवन, वीआईपी कॉलोनी, ई ब्लॉक, श्रीनाथ नगर, विजय सिंह पथिक नगर, राजेश्वरी रिसोर्ट मनवाखेड़ा, बप्पारावल नगर सेक्टर 6, होली चौक, पानेरियों की मादड़ी, वीआईपी कॉलोनी गेट नं. 1, भैरव नगर, सेक्टर 7 राजेश्वरी रिसोर्ट वाली रेलवे पुलिया तक, हाड़ी रानी चौराहा, सेक्टर 9 लेबर चौराहा, श्रीनाथ नगर कॉलोनी ई ब्लॉक, राजस्थान आवासन मंडल कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी सेक्टर 9, डीआईएस जूनियर स्कूल, धर्मराज डेयरी, हिरण मगरी सेक्टर 12, गिरीजा पेट्रोल पंप, सांवरिया सदन, सी ब्लॉक तक, गोवर्धन विलास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हवा मगरी, आई ब्लॉक, विनायक नगर, रोशन जी की बाड़ी, मुर्शीद नगर, रज्जा नगर, सवीना, सीए सर्कल, करधर कॉम्पलेक्स, त्रिमूर्ति कॉम्पलेक्स, आरएसईबी ऑफिस तक संपूर्ण क्षेत्र, नारायण सेवा संस्थान रोड, डूंगला हाउस चौराहा, 120 फिट रोड, बीएसएनएल कॉलोनी चौराहा, शांति निकेतन कॉम्पलेक्स, सावित्री वाटिका रोड, बैंक कॉलोनी, शांति नगर, काशीपुरी, डी ब्लॉक, आदर्श नगर हिरण मगरी सेक्टर 4, मोक्षधाम चौराहा, बीएसएनएल ऑफिस लिंक मार्ग, विद्यानगर, जैन मंदिर चौराहा, आदर्श नगर का संपूर्ण क्षेत्र, शाहीबाग, शिक्षा विभाग कार्यालय, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, गोव विलास, स्वर्णजयंती पार्क, छबीला मंदिर, गवरी चौक, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, गोवर्धन सागर, के ब्लॉक, जे ब्लॉक प्रथम, आई ब्लॉक, इन्द्रा कॉलोनी तक, हंसा पैलेस, हिरण मगरी सेक्टर 5, न्यू पोस्टल कॉलोनी, प्रभात नगर चौराहा, हरिजन बस्ती, चाणक्यपुरी, नाकोड़ा कॉम्पलेक्स, बसंत विहार, उदयपार्क, पूजा नगर, मेनारिया गेस्ट हाउस, टेकरी मादड़ी लिंक रोड, न्यू स्वामी नगर तक, किशनपोल दरवाजा, खांजीपीर, पटेल सर्कल, गोवर्धन विलास, जवाहर नगर, आरएसईबी गेस्ट हाउस, पारस सिनेमा,हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, वल्लभाचार्य पार्क, युआईटी सामुदायिक भवन, सामुदायिक वाचनालय केंद्र, इन्द्रा नगर बीडा, सेफी कॉलोनी, मीरा कला मंदिर, शिकरवाड़ी मार्ग, एकलिंग कॉलोनी, उदियापोल चौराहा, रेलवे स्टेशन, समृद्धि कॉम्पलेक्स, राणा पुंजा चौराहा, मुगिया बस्ती, आवरी माता कच्ची बस्ती, पंचायत समिति गिर्वा ऑफिस, सेंट्रल एरिया, न्यू आदर्श कॉलोनी, गायरियावास रोड, राजेन्द्र नगर, कमलावाड़ी, आइस फैक्ट्री, अग्रसेन नगर, मोगरावाड़ी, सर्वऋतु विलास, म्युनिसिपल कॉलोनी, शिवाजी नगर तक, शेर वाली फाटक, रंग निवास, समोर बाग, पाला गणेश जी, दूधतलाई रोड, पिछोला पाल, किशनपोल, सालवी कॉलोनी, मीरा कला मंदिर, विशाल मेगा मार्ट, पटेल सर्कल, माछला मगरा तक, सिख कॉलोनी, फतह स्कूल, शिव कॉलोनी, होमपुरा कॉलोनी, सर्वेश्वर कॉलोनी, माली कॉलोनी, गुरुरामदास कॉलोनी, रेलवे पुलिया, कुम्हारों का भटे, करी रोड, संतोष नगर, गायरियावास, मादड़ी लिंक 3, पानेरियों की मादड़ी तक संपूर्ण क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा चुकी है।
शेष वार्डो में भी जल्द होंगी फॉगिंग
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने आश्वस्त किया है कि शहर के शेष बचे वार्ड में भी जल्द से जल्द फॉगिंग करने का कार्य संपूर्ण किया जाएगा। निगम की टीमें आगामी दिनों में शेष वार्डों एवं क्षेत्रों में भी फॉगिंग का कार्य करेंगी। निगम आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमलों आदि की समय-समय पर सफाई करते रहें तथा मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें।
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लगाया गेट, निगम ने हटाया,उदयपुर नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्यवाही
उदयपुर। नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर लगाए गए गेट को हटाकर निगम स्वामित्व का बोर्ड स्थापित किया है।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कुछ समय पहले नागरवाडी लीला पैलेस हॉटल के पीछे घाट की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमी द्वारा गेट लगाकर रास्ता बन्द कर दिया था। संज्ञान में आने पर नगर निगम द्वारा नियम अनुसार नोटिस दिए गए, लेकिन अतिक्रमि द्वारा एक भी बार नोटिस का जवाब नहीं दिया, नहीं अपनी स्वामित्व के कोई भी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत किए। जिस पर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 अर्न्तगत कार्रवाई करते हुए गेट को हटाकर नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है।
राजस्व अधिकारी ने किया मौका निरीक्षण, नियमानुसार दिए नोटिस
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नागरवाडी लीला पैलेस हॉटल के पीछे घाट की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर साइटेक्स होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के राकेश काबरा द्वारा गेट लगाकर रास्ता बन्द कर दिया था। जिस पर निगम राजस्व अधिकारी द्वारा मौका निरीक्षण कर वस्तु स्तिथि की जानकारी ली गई, राजस्व अधिकारी भटनागर ने नियम अनुसार नोटिस भी जारी किए लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस कारण निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक विजय जैन, मोहित अग्निहोत्री एवं राहुल मीणा द्वारा मौके पर जाकर अतिक्रमण कर लगाए गए गेट को हटवा नगर निगम का बोर्ड लगाया।
आयुक्त की अपील
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहरवासी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण नहीं करें, साथ ही शहर में यदि कहीं पर भी अतिक्रमण होते पाया जाता है तो उसकी सूचना नगर निगम में दें। निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। शहर की सुंदरता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में शहर वासियों का सहयोग अपेक्षित है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जम्बूद्वीप सोसायटी, उदयपुर ने किया वृक्षारोपण
उदयपुर, 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जम्बूद्वीप सोसायटी, उदयपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधे रोपे।
कार्यक्रम में जम्बूद्वीप सोसायटी के प्रमुख सदस्यों दिनेश कोठारी, आलोक भट्ट,अखिलेश भटनागर, गिरीश खाब्या, गिरीश आहूजा, दिनेश भटनागर, अनिल सिंघाटवाडिया, ज्ञानेश्वर शर्मा, रवि मोर्डिया, भूपेंद्र मेहता, धीरेन्द्र टाक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण यह आयोजन और अधिक सुचारू रूप से संपन्न हुआ। UDA के अधिकारियों ने न केवल तकनीकी सहायता प्रदान की, बल्कि पौधों के चयन और रोपण स्थल के लिए भी मार्गदर्शन किया।
जम्बूद्वीप सोसायटी ने इस वर्ष 500 पेड़ लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान करने की दिशा में भी एक प्रयास है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सोसायटी पूरे वर्ष विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी और स्थानीय समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर पत्रकार और संरक्षक जंबूद्वीप सोसाइटी दिनेश भट्ट ने कहा, "वृक्षारोपण केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि जीवन को संरक्षित करने का एक संकल्प है। हमारी सोसायटी इस दिशा में निरंतर कार्य करेगी।" अन्य सदस्यों ने भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की बात कही।
यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है। जम्बूद्वीप सोसायटी का यह प्रयास उदयपुरवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
शहर कोट अंदर के वंचित व्यक्ति एवं अतिरिक्त कनेक्शन हेतु शिविर में करे संपर्क,नल कनेक्शन को लेकर उमड़े शहरवासी,स्मार्ट सिटी ने आयोजित किया कैंप,दूसरे दिन भी सैकड़ों शहरवासियों ने कैंप का लिया लाभस्मार्ट सिटी की सकारात्मक पहल से लाभान्वित हुए शहरवासी,6 जून तक आयोजित होगा शिविर
उदयपुर। शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा नवाचार करते हुए शहर कोर्ट अंदर रहने वाले नागरिकों की सुविधाओं को लेकर नल कनेक्शन हेतु कैंप का शिविर का आयोजन किया है जिसमें कई शहर वासी शिविर का लाभ ले रहे हैं।
उदयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि शहरकोट अंदर यदि कोई घर नल कनेक्शन से वंचित रह गया है या किसी को अतिरिक्त कनेक्शन की आवश्यकता है तो उनके लिए स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित शिविर में संपर्क करें। शिविर में दो दिनों में कई शहर वासियों ने लाभ लिया है एवं नल कनेक्शन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए हैं। शिविर में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग, स्मार्ट सिटी एवं एलएंडटी कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी भी जो वंचित है कृपया 6 जून तक अपना आवेदन हर हाल में प्रस्तुत कर दे जिससे अग्रिम कार्रवाई आरंभ की जा सके।
6 जून तक आयोजित होगा शिविर
स्मार्ट सिटी सीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहरवासियों  की सुविधाओं को लेकर आयोजित शिविर 6 जून तक मीरा बाई सामुदायिक भवन, उदिया पोल बस स्टैंड के पास आयोजित किया जा रहा है। शहरकोट अंदर रहने वाले नागरिक शिविर में प्रातः 10:00 बजे 3:00 बजे के मध्य पहुंचकर अपने मकान के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करे जिससे नल कनेक्शन की कार्रवाई को प्रारंभ किया जा सके।
स्मार्ट सिटी, जल संसाधन विभाग एवं एलएंडटी कंपनी के अधिकारी है उपस्थित
स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित किए गए कैंप में स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली के निर्देशन में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता निर्मल शर्मा, राजेंद्र, राज सिंह, सत्यनारायण माली, रमेश चंद्र सालवी, सुनील शर्मा, विजेंद्र सिंह राठौड़, स्मार्ट सिटी से रफीक मोहम्मद, मनीष शर्मा व एलएंडटी से मनीष व अन्य कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहते हैं।
स्मार्ट सिटी द्वारा दिया अंतिम अवसर
स्मार्ट सिटी सीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्मार्ट सिटी उदयपुर व जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वॉल सिटी क्षेत्र में नवीन जल कनेक्शन हेतु 6 जून तक राहत शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें शहर कोट अंदर के आमजन को राहत पहुंचाने हेतु अंतिम अवसर देते हुए नल कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में तीनों विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आवेदकों शिविर से लाभान्वित कर रहे हैं। नागरिक जल्द से जल्द शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेवे। स्मार्ट सिटी द्वारा यह अंतिम मौका दिया जा रहा है इसके पश्चात जलदाय विभाग द्वारा रूटिन प्रक्रिया अपनाते हुए ही कनेक्शन आवंटित किए जाएंगे।
अभी पूर्व निर्धारित राशि ही लगेगी
स्मार्ट सिटी सीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान के अनुसार शिविर के दौरान जो भी नल कनेक्शन के आवेदन प्राप्त होंगे उन सभी के कनेक्शन पूर्व राशि के अनुसार ही आवंटित किए जाएंगे। शिविर के उपरांत कोई भी शहरवासी नल कनेक्शन का आवेदन प्रस्तुत करता है तो आवेदक को भविष्य में विभाग द्वारा तक की गई राशि का भुगतान करना होगा। इसमें स्मार्ट सिटी का किसी भी तरह से कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया जा सकेगा। साथ ही कनेक्शन विभाग द्वारा दिए जाएंगे जिनकी समय सीमा भी विभाग ही तय करेगा। शिविर में आने वाले आवेदकों को नल कनेक्शन स्मार्ट सिटी द्वारा जल्द से जल्द उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बिना अनुज्ञा संचालित सेजल वाटिका को किया सीज,अवैध संचालन पर निगम ने की कार्रवाई,वाटिका संचालन की अनुमति देख कर करे बुकिंग - आयुक्त
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि गोवर्धन विलास स्थित सेजल वाटिका बिना नगर निगम अनुमति के संचालित की जा रही थी। वाटिका संचालक को निगम द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए गए लेकिन फिर भी वाटिका संचालक ने नोटिस को अनदेखा कर निगम कार्यालय में अनुज्ञा हेतु आवेदन नहीं किया। जिस पर आयुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा द्वारा राजस्थान नगरपालिक अधिनियम के विवाह स्थल पंजीयन उपविधि-2010 एवं राज्य सरकार की नवीनतम गाईड लाईन विनियम 2020 अन्तर्गत बिना अनुज्ञा / स्वीकृति / उपयोग परिवर्तन दिनांक 07.09.2018 के तहत वाटिका को आगामी आदेश तक सीज किया गया।
और वाटिकाओं पर भी होगी कार्यवाही, शहरवासी बुक करने से पहले देखे संचालन की अनुमति
शहर में भारी तूफान के चलते शहर में गिरे पेड़,18 स्थानों पर गिरे पेड़,निगम कर रहा आपातकालीन नंबर पर मिली सूचना पर तुरंत ही कार्यवाही,स्वयं उदयपुर नगर निगम आयुक्त ने ली हर शिकायत पर हुए कार्यवाही की जानकारी
उदयपुर। शहर में बुधवार सायंकाल बारिश के साथ आए भारी तूफान के चलते18 स्थान पर बड़े छोटे पेड़ धराशाई हुए जिनको नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर तैयार की गई टीमों ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पेड़ों को हटाकर आमजन को राहत पहुंचाई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि बुधवार को शहर में बारिश के साथ तेज अंधड़ ने कई बड़े पेड़ों को नीचे गिरा दिया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। शहरवासियों ने नगर निगम द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। शिकायत मिलते ही निगम की टीमों ने मुस्तेदी से काम करते हुए अल्प समय में पेड़ को हटाकर आवागमन को सुचारु किया।
कुल 6 टीम है आपातकालीन कार्य में
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर निगम के सभी 6 फायर स्टेशन पर अलग-अलग टीमगठित है। प्रत्येक स्टेशन पर दो मशीन के साथ प्रशिक्षित कार्मिकों की टीम तैनात की गई है। यह टीम सूचना मिलते ही द्रुत गति से मौके पर ऑपरेशन हेतु रवाना होती है। ऑपरेशन संपूर्ण करते ही यदि अग्रिम कार्रवाई की सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंचकर अपना कार्य आरंभ करती है।
स्वयं आयुक्त ने ली हर शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी
बुधवार को बारिश एवं तेज अंधड़ के चलते शहर में 18 स्थान पर पेड़ गिरने की शिकायत प्राप्त हुई थी। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने हर शिकायत की संपूर्ण जानकारी एवं कार्य करने के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी से प्राप्त की। आयुक्त ने निगम के सभी अधिकारियों को आपातकालीन समय में 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
आकस्मिक स्तिथि में करे संपर्क
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा आकस्मिक आपदा के समय में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहरवासी आंधी तुफान आपात स्थिति के समय अग्निशमन विभाग द्वारा व वर्षा के चलते जाम, रोड़ रास्ते खोलने की आवश्यकता महसूस होने पर अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम अशोकनगर के फोन नम्बर 101, 0294-2414111 पर सम्पर्क करे जहां पर नगर निगम की कुशल टीमें 24 घण्टे रेस्क्य हेतु उपलब्ध रहती है। आयुक्त ने शहर वस्तु से अल करते हुए कहां है कि इन नंबर पर केवल आपात समय में ही संपर्क करें।
मानसून में सड़कों पर नहीं भरे पानी, निगम कर रहा कवायद,मानसून के पहले शहर का हर नाला होगा साफ,निगम आयुक्त ले रहे प्रतिदिन समीक्षा बैठक
उदयपुर, मानसून के दौरान बरसात से शहर के कई स्थानों पर पानी भर जाता है जिसका प्रमुख कारण शहर के छोटे एवं बड़े नालों का साफ नहीं होना है। प्रतिवर्ष जल भराव के कारण शहर वासियों को कई तरह से समस्या होती है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश द्वारा इस वर्ष संपूर्ण नालों को साफ करवाने का अभियान चलाया गया है जिसकी आयुक्त प्रतिदिन स्वयं समीक्षा बैठक ले रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मानसून के दौरान होने वाली बारिश में कई बार शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं, लेकिन इस बार शहर के सभी छोटे एवं बड़े नालों की समुचित सफाई व्यवस्था करवा कर जल भराव नहीं हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, अधिशासी अभियंता यांत्रिक लखन लाल बेरवा को सख्त हिदायत दी गई है। हर परिस्थिति में मानसून के पहले शहर का हर नाला साफ होना चाहिए। आयुक्त ने बताया कि जल भराव की समस्या नाला बंद होने के कारण ही होती है। कचरा फंसने या पहले से होने के दौरान सड़क पर पानी इकट्ठा हो जाता है जिससे शहर वासियों को वाहन संचालन और पैदल चलने में समस्या रहती है। लेकिन निगम द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि इस वर्ष जल भराव की संभावना कम से कम रहे।
प्रतिदिन ले रहे समीक्षा बैठक
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में नाला सफाई को लेकर प्रतिदिन उनके द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य एवं गैराज शाखा से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से कौन सा नाला साफ किया गया है उसकी जानकारी प्राप्त की जाती है। साथ ही साफ किए गए नाले का कचरा प्रतिदिन वहां से उठ जाए ऐसी भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।